{"_id":"65caa0e16b5c529c25061914","slug":"work-stopped-in-mercury-market-jam-is-felt-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-342699-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बुध बाजार में ठप हुआ काम, लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बुध बाजार में ठप हुआ काम, लग रहा जाम
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुध बाजार में स्मार्ट सिटी योजना के तहत चल रहे सड़क चौड़ीकरण को लेकर शुरू की गई तोड़फोड़ का काम मामला हाईकोर्ट पहुंच जाने के बाद काम रुक गया है। अतिक्रमण बताकर पहले की गई तोड़फोड़ का मलबा सड़क व नालियों में पड़ा होने से नालियां चोक हो गई हैं। इससे नालियों का गंदा पानी भी सड़क पर आ जाने, जहां-तहां निर्माण सामग्री के पड़े होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत बुध बाजार की करीब एक किमी सड़क समेत शहर की करीब 12 किमी सड़क को स्मार्ट बनाया जाना है। करीब एक साल पहले बुध बाजार से ही इसकी शुरुआत की गई। अंडरग्राउंड बिजली लाइन का काम पूरा होने के बाद रेलिंग, फसाड आदि लगाने के लिए सड़क चौड़ीकरण का काम हो रहा है। इसमें इंपीरियल तिराहा से हिंदू कॉलेज मार्ग पर हिंदू एजुकेशनल सोसाइटी की 22 दुकानें व उसके ऊपर बने एक होटल को सड़क चौड़ीकरण के काम में बाधा बताते हुए नगर निगम ने उसे तोड़ने का काम शुरू कर दिया था। व्यापारियों के विरोध के बाद भी जब नगर निगम में उनकी सुनवाई नहीं हुई तो व्यापारी हाईकोर्ट चले गए।
बुधबाजार के व्यापारियों की ओर से दो याचिकाएं वहां दायर की गई हैं। जिनमें एक शेखर कपूर व 12 अन्य तथा दूसरी चंद्रभूषण चावला समेत 20 व्यापारियों की ओर से दायर की गई है। जिसकी सुनवाई करते हुए बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि तक तोड़फोड़ पर रोक लगा दी थी। इस आदेश के बाद से नगर निगम व स्मार्ट सिटी की टीम द्वारा किया जा रहा तोड़फोड़ का काम रुका हुआ है। नाला निर्माण का काम भी ठप हो जाने से बुध बाजार में चोक नालियों का पानी कई स्थानों पर सड़क पर भी आ गया है। जगह-जगह निर्माण सामग्री पड़ी होने, बैरिकेडिंग आदि के कारण भी लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। इससे लोगों में रोष है। इस संबंध में स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता ने बताया कि न्यायालय के आदेश के क्रम में वहां अतिक्रमण हटाने का काम रुका है। आगे जैसा न्यायालय का आदेश होगा उसके मुताबिक कार्य किया जाएगा।