फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   women sub incpector suspended in triple talaq

तीन तलाक के मामले में महिला दरोगा लाइन हाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
women sub incpector suspended in triple talaq
मुरादाबाद। रामपुर के महिला थाने में दर्ज तीन तलाक के एक मामले की जांच में खेल करने की शिकायत पर महिला दरोगा (विवेचक) को लाइन हाजिर करने के लिए आईजी ने निर्देश दिए। एसपी रामपुर ने महिला दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। आईजी ने इस मामले में दोबारा विवेचना के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रामपुर जिले के थाना गंज में रहने वाली महिला का निकाह मुरादाबाद स्थित कोतवाली क्षेत्र के तंबाकू वालान में रहने वाले फर्म संचालक जुबैर आलम के साथ हुआ था। महिला ने पति के खिलाफ तीन तलाक, मारपीट और दहेज प्रताड़ना की शिकायत एसपी रामपुर से की थी। एसपी अजय पाल के निर्देश पर इस मामले में 17 अक्तूबर को रामपुर स्थित महिला थाने में केस दर्ज किया गया। मामले की विवेचना महिला दरोगा पूजा यादव को दी गई। महिला दरोगा ने इस मामले में 18 नवंबर का एफआर लगा दी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि विवेचक ने सीसीटीवी फुटेज जिस वक्त की दिखाई है, वह टाइम गलत है। इस मामले में मंगलवार को महिला ने आईजी के समक्ष उपस्थित होकर शिकायत करते हुए बताया कि विवेचक पूजा यादव ने आरोपी को फायदा पहुंचाने के लिए विवेचना में खेल किया और साक्ष्य छिपाते हुए इस मामले में एफआर लगा दी। जबकि आरोपी के खिलाफ साक्ष्य और प्रत्यक्ष गवाह भी हैं। आईजी रमित शर्मा ने बताया कि इस मामले में एसपी रामपुर को महिला दरोगा पूजा यादव के खिलाफ अन्य लोगों ने भी शिकायत की है। एसपी रामपुर को फोन कर महिला दरोगा पूजा यादव को लाइन हाजिर करने और तीन तलाक के मामले की दोबारा विवेचना के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद एसपी रामपुर ने पूजा यादव को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed