{"_id":"5dae1c568ebc3e015a2244d8","slug":"women-constable-murder-my-be-contract-killing-city-news-mbd326635657","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपारी देकर महिला सिपाही की हत्या कराने का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपारी देकर महिला सिपाही की हत्या कराने का शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। महिला सिपाही कविता चौधरी की हत्या के मामले में नामजद आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन घटनास्थल के पास नहीं मिली है। सीडीआर की छानबीन में ये खुलासा हुआ है। ऐसे में शक यह भी है कि कहीं सुपारी देकर तो हत्या नहीं करवाई गई है। पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है। वारदात को करीब छह माह बीत चुके हैं लेकिन अब तक अपने ही विभाग की एक महिला सिपाही की हत्या की वारदात का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है, परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है, इस संबंध में कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं।
महिला सिपाही कविता चौधरी मूलत: बिजनौर के चांदपुर की रहने वाली थीं। वह बुद्धि विहार में दो मंजिला मकान में अकेली रहती थीं। उनकी तैनाती पाकबड़ा थाने में थी। कविता के पति भी दरोगा हैं, वह रामपुर जिले में कार्यरत हैं। बच्चे मेरठ में रहकर पढ़ाई करते हैं। बीमारी की वजह से अप्रैल माह में महिला सिपाही ने ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर पर रह रही थीं। एक अप्रैल को कविता द्वारा फोन न उठाए जाने की सूचना परिवार वालों ने पुलिस को दी। पाकबड़ा पुलिस और मझोला पुलिस मौके पर पहुंची। घर का मेनगेट अंदर से बंद था, सीढ़ी लगाकर पुलिसकर्मी घर में दाखिल हुए। कविता का शव घर में पहली मंजिल पर बने कमरे में बेड पर पड़ा मिला था, कमरे से बाहर की ओर जाने का दरवाजा खुला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला था कि महिला सिपाही की हत्या मुंह भींचकर (संभवत: तकिए से) की गई है। इस मामले में कविता के पति और एक रिश्तेदार (दोनों दरोगा) के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट मझोला थाने में दर्ज करवाई गई है। आरोपियों ने अपने बयान में खुद को बेगुनाह बताया है। पुलिस की टीम मामले की तफ्तीश में जुटी है। एएसपी सिविल लाइन आदित्य लांग्हे ने बताया कि महिला सिपाही की हत्या में आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन घटनास्थल पर नहीं मिली है। सिपाही की हत्या सुपारी देकर कराई गई है या इसके पीछे कोई और कारण है। इस संबंध में जांच की जा रही है।