फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   women constable awere to women

अपराध के प्रति महिलाओं को जागरूक करें महिला आरक्षी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
women constable awere to women
मुरादाबाद। महिला सिपाही भ्रमण के दौरान महिलाओं से मिलें और उन्हें अपराध का शिकार नहीं बनने के प्रति जागरूक करें। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्यासागर मिश्र ने यह सलाह पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित महिला बीट आरक्षियों की गोष्ठी में दी।
विज्ञापन

एसपी (ग्रामीण) विद्या सागर मिश्र ने महिला आरक्षियों को महिला अपराध से जुड़े मामलों की जानकारी दी। उनमें कमी लाने व उत्पीड़न के मामलों में प्रभावी कार्रवाई कराने के लिए महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने को कहा। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान महिला आरक्षी महिलाओं से संवाद स्थापित करें। उनकी दिक्कतों को जानने का प्रयास करें। उत्पीड़न से जुड़ी कोई जानकारी मिलती है तो उसे गंभीरता से लेते हुए पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने में उनकी मदद करें। महिलाओं को प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के हितों के लिए किए जा रहे कार्यों के प्रति भी उन्हें जागरूक करने का निर्देश दिया। महिला आरक्षियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में आमतौर पर महिलाओं को अपने पति से नशा कर प्रताड़ित करने की बात सामने आई है, लेकिन इसको लेकर अधिकांश महिलाएं कार्रवाई भी नहीं चाहतीं। एसपी (देहात) ने ऐसे मामलों में आपसी बातचीत के जरिये इसका समाधान करने का प्रयास करने की सलाह दी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस व महिला सुरक्षा टीम की सभी प्रभारी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed