{"_id":"67e4655bc40ffafb1a058f75","slug":"women-behind-bars-are-learning-embroidery-and-sewing-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-609959-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सलाखों के पीछे महिलाएं सीख रहीं कढ़ाई-सिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सलाखों के पीछे महिलाएं सीख रहीं कढ़ाई-सिलाई
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के आठ साल पूरा होने पर जेल के अंदर प्रदर्शनी लगाई गई है। विचाराधीन बंदियों को भी सरकार की उपलब्धियां बताई जा रही हैं। सलाखों के अंदर रोजगार के लिए 25 विचाराधीन बंदी महिलाएं सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण ले रही हैं।
जिला कारागार के अंदर विचाराधीन बंदी महिलाओं को रोजगार का प्रशिक्षण एनजीओ के माध्यम से दिया जा रहा है। आठ महिलाओं को एनजीओ ने सिलाई मशीन उपलब्ध कराई है, जिससे जेल से छूटकर अपना रोजगार कर सकें। जिला जज भानुदेव शर्मा के साथ आए न्यायिक अधिकारियों ने जेल की व्यवस्था का जायजा लिया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि बुधवार को महिला बंदियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई है। बंदियों को खेल का सामान भी उपलब्ध कराया जाता है।
रिटायर्ड आईपीएस किरण बेदी की संस्था इंडिया विजन फाउंडेशन के सहयोग से बंदियों को कंप्यूटर सिखाया जा रहा है। अभी तक 500 बंदी कंप्यूटर सीख चुके हैं। महिलाओं को ड्राइंग और पेंटिंग का कार्य सिखाने के लिए एक संस्था से जेल अधिकारियों की वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
जिला जज और डीएम ने किया जेल का निरीक्षण
मुरादाबाद। जिला जज भानु देव शर्मा और डीएम अनुज सिंह ने बुधवार की शाम जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला जज ने जेल की सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक हिदायत दी।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि जिला जज के साथ डीएम अनुज सिंह, सीजेएम, एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह बुधवार की शाम कारागार का निरीक्षण करने के लिए आए थे। जिला जज ने अस्पताल, महिला बैरक, पुरुष बैरक, पाकशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से भी बातचीत की। सफाई व्यवस्था पर संतोष जताते हुए जिला जज ने व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कई निर्देश दिए। उन्होंने गरीब बंदियों को मुफ्त विधिक सुविधा उपलब्ध कराने के सुझाव दिए। करीब एक घंटे तक निरीक्षण करने के बाद सभी अधिकारी चले गए। इस दौरान डिप्टी जेलर एमके राही और कारागार के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।