फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman suffering from fever died, second death in six days

Moradabad News: बुखार से पीड़ित महिला ने तोड़ा दम, छह दिन में दूसरी मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Woman suffering from fever died, second death in six days
अगवानपुर। अगवानपुर में बृहस्पतिवार को एक महिला की बुखार से मौत हो गई। बुखार की चपेट में आने से यह दूसरी मौत थी। इससे पहले 15 वर्षीय बालक की बुखार से मौत हो चुकी है। नगर पंचायत में गंदगी की वजह से संक्रामक रोग फैल रहा है और स्वास्थ्य विभाग भी शिविर के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अगवानपुर के मोहल्ला सराय फारुख में रहने वाली 45 वर्षीय सरोज देवी गृहणी थी। परिवार में पति कृपाल सिंह और 5 बच्चें अर्जुन, आकाश, प्रतीक, मोना व छोटू है। परिजनों के मुताबिक सरोज को रविवार को बुखार आया था। परिजनों ने स्थानीय एक झोलाछाप डॉक्टर से दवाई ली। उसने स्थानीय लैब से महिला की जांच कराई। रिपोर्ट में महिला को वायरल फीवर की पुष्टि हुई। महिला चार दिन तक उस डॉक्टर से उपचार करवाती रही। इसके बावजूद उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को गंभीर स्थिति होने पर डॉक्टर ने दूसरे अस्पताल में उपचार के लिए ले जाने को कहा। परिजन आनन-फानन में महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने महिला को भर्ती कर लिया। महिला को राहत नहीं मिलने पर कराके कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां कुछ देर भर्ती रहने के बाद महिला की मौत हो गई। बुखार से छह दिन में यह दूसरी मौत थी।
विज्ञापन

लगातार नहीं हो रही निगरानी
मुरादाबाद। वहां स्वास्थ्य केंद्र की टीम मौत की सूचना मिलने के बाद कस्बे में शिविर के नाम पर खानापूर्ति कर देती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि एक दिन शिविर लगाने के बाद फिर डॉक्टर यहां पर जांच के लिए नहीं आते हैं। इसकी वजह से मरीजों की निगरानी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे में गंदगी से फैल रहे संक्रामक रोग
बारिश के बाद कस्बे में हर स्थान पर गंदगी का अंबार है। इस कारण संक्रामक रोग फैल रहा है। कस्बे के रहने वाले मिनासिफ, सुमित, सबाबुल, शंकर और निराज का आरोप है कि नगर पंचायत में साफ सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति होती है। गंदगी की वजह से कस्बे में संक्रामक रोग फैल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed