फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman sexual harassment at gunpoint in Moradabad of uttar pradesh

Moradabad: मुरादाबाद में तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी होने पर छोड़ भागे आरोपी

Tue, 21 Feb 2023 12:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Feb 2023 12:14 PM IST
सार

मुरादाबाद में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लोगों ने तमंचे के बल पर महिला से दरिंदगी की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Woman sexual harassment at gunpoint in Moradabad of uttar pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के डिलारी थाना इलाके में रहने वाली एक महिला ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने तहरीर में बताया कि छजलैट थाना इलाके के गांव में उसकी बहन रहती है। महिला अपनी बहन के यहां मेहमानदारी करने के लिए आई थी। महिला के मुताबिक, सोमवार की सुबह वह पैदल ही अकेली वापस घर जा रही थी। अगवानपुर के कांवड़ मार्ग पर सलेम सराय निवासी दो लोग मिले गए। 
विज्ञापन


इन लोगों के खिलाफ महिला ने पहले छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों ने उस मुकदमे को वापस लेने के लिए दबाव बनाया। आरोप है कि महिला ने इंकार किया तो तमंचे के बल पर आरोपियों ने दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। होश आने के बाद महिला अपनी बहन के घर पहुंची। महिला ने थाने में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के प्रार्थना पत्र को जांच के लिए अगवानपुर पुलिस चौकी भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed