फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman Raped After Being Taken to Delhi

Moradabad News: दिल्ली ले जाकर युवती से किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Woman Raped After Being Taken to Delhi
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में कोचिंग सेंटर में एक युवक ने युवती से दोस्त कर ली और कॉल सेंटर में नौकरी लगवाने का वादा करके दिल्ली ले गया। वहां आरोपी ने दुष्कर्म किया। आरोपी और उसका सहयोग करने वाले साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने मझोला में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 2019 में वह मझोला क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर में पढ़ रही थी। अमरोहा जिले के बछारायूं थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीरजादगान निवासी सुहेल सैफी कोचिंग सेंटर में पढ़ने आता था। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उससे नजदीकियां बढ़ा ली और दिल्ली में कॉल सेंटर में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

28 जुलाई 2022 को आरोपी उसे दिल्ली ले गया और वहां कॉल सेंटर में नौकरी लगवा दी। इसके बाद सुहैल सैफी उसके साथ ही रहने लगा। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को नौकरी से निकलवाने और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद एक दिन आरोपी ने चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी का वादा करके शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपी ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सुहैल ने अपने दोस्त सुल्तान अहमद के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह अपनी बहन की मदद से आरोपियों के चंगुल से निकल कर मुरादाबाद पहुंची। फरवरी 2026 में शादी की बात करने के लिए गजरौला बुलाया और वहां आरोपी सुहैल ने उसके साथ मारपीट की।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सुहैल सैफी और उसके साथी सुल्तान अहमद के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed