{"_id":"63696699221aae55ec06ef0e","slug":"woman-by-pretending-to-get-loan-city-news-mbd4466238168","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने लोन दिनाने का झांसा देकर महिला से ट्रांसफर करा लिए 22100 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगों ने लोन दिनाने का झांसा देकर महिला से ट्रांसफर करा लिए 22100 रुपये
विज्ञापन
मुरादाबाद। साइबर ठगों ने एक महिला को लोन दिलाने का झांसा देकर 22100 रुपये अपने खातों में जमा करा लिए। महिला को लोन नहीं मिला तो उसने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी, तब आरोपियों ने रुपये वापस करने से साफ इनकार कर दिया। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पीड़ित महिला रहमत जहां मझोला के पीर का बाजार निवासी है। उसने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि तबीयत खराब होने पर वह इलाज कराने के लिए अपने मायके गई थी। महिला ने एक दीवार पर पोस्टर लगा देखा। जिस पर लिखा था तुरंत लोन लें। पोस्टर पर एक मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था। इस नंबर पर महिला ने कॉल की, सामने वाले ने विश्वास दिलाया कि एक लाख रुपये का लोन हो जाएगा। उसने यह भी बताया कि हमारे ऑफिस से सत्यापन के लिए कॉल आएगी। इसके बाद एक युवती ने कॉल की। उसने महिला से पैनकार्ड, आधार कार्ड और बैंक की पासबुक की फोटो व्हाट्सएप करा ली। इसके अलावा पंद्रह सौ रुपये भी अपने खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। कुछ दिन बाद आरोपियों ने महिला से लोन फाइल फीस के नाम पर 5100 रुपये ट्रांसफर करा लिए। फिर 5500 रुपये और एक बार दस हजार रुपये भी ट्रांसफर करा लिए।
महिला ने बताया कि आरोपी एक लाख रुपये का लोन दिलाने के नाम पर अब तक 22100 रुपये ट्रांसफर करा चुके हैं। इसके बाद भी महिला के खाते में लोन की रकम नहीं आई। तब उसने अपनी रकम वापस मांगी। पीड़ित ने उन नंबरों पर कॉल कर संपर्क किया तो आरोपियों ने रकम वापस करने से इनकार कर दिया। अब आरोपियों ने अपने नंबर भी बंद कर दिए हैं। एसएसपी कार्यालय से महिला के प्रार्थनापत्र को साइबर सेल में भेज दिया है।