फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman beaten for not fulfilling dowry demand

Moradabad News: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten for not fulfilling dowry demand
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कटघर के व गंगा नगर पीतलनगरी निवासी सोनाली भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 28 मई 2021 को बरेली कोतवाली क्षेत्र के विहारीपुरी खत्रीयान हनुमान गली निवासी राजन अग्निहोत्री से हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे थे। पति ने उसके साथ मारपीट की। तब मायके वालों ने पति को बाइक दिला दी थी, लेकिन ससुराल वालों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। आरोप है कि 16 मई 2022 को पति उसे लेकर खाटूश्याम गया और सभी के सामने उसकी पिटाई की।

पीडिता के कॉल करने पर मायके वाले वहां पहुंचे और उसे अपने साथ ले आए। 13 दिसंबर 2023 को पति उसे मायके में छोड़कर चला गया। कटघर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति राजन अग्निहोत्री, सास मिथलेश, देवर, सुमित और देवरानी प्रतिभा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article