फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   wine sumalling in pushpa style

Moradabad News: पुष्पा स्टाइल में पंजाब से बिहार के लिए शराब की तस्कर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
wine sumalling in pushpa style
मुरादाबाद। साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की बहुचर्चित फिल्म पुष्पा की तर्ज पर मुरादाबाद में शराब की तस्करी पकड़ी गई है। शराब की पेटियां ट्रक में खील और परमल की बोरियों के नीचे छिपाकर बिहार भेजी जा रही थीं। पाकबड़ा में हाईवे पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम को देखकर तस्कर और ट्रक चालक ट्रक खड़कर भाग गए।
विज्ञापन

बिहार में शराब बंदी है। इसके बाद से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से तस्कर बिहार शराब सप्लाई कर रहे हैं। आरोपी नए नए तरीके अपनना कर पुलिस और आबकारी विभाग की टीमों से बचने के लिए करीब डेढ़ हजार किलोमीटर की दूरी तय कर बिहार तक शराब पहुंचाते हैं। मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि पंजाब से बिहार के लिए एक ट्रक जा रहा है। जिसमें शराब लदी है। ट्रक मुरादाबाद से होकर गुजरेगा। अफसरों ने पाकबड़ा पुलिस को अलर्ट कर दिया। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर बुला ली गई। मंगलवार रात करीब बारह बजे लगातार कई ट्रक आए। इनमें से उस ट्रक को पहचानना मुश्किल पड़ रहा था। जिसमें तस्करी की शराब लदी थी। पुलिस ने जीरो प्वाइंट के पास बैरिकेटिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक ट्रक से चालक और उसका साथी कूद गया और भागने लगे। अन्य वाहनों के चालकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब वाहन चेकिंग कर रही टीम मौके पर पहुंची तो ट्रक में कोई मौजूद नहीं था। पुलिस ट्रक को पाकबड़ा थाने ले आई। ट्रक की तलाशी के दौरान पुलिस
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस मिला। जिससे चालक की पहचान गोदा राम के रूप में हुई। वह राजस्थान निवासी है। ट्रक से तिरपाल हटाकर देखा तो पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए। ट्रक में खील और परमल की बोरियों के नीचे अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपी थीं। शराब की पेटियां को उसी तर्ज पर छिपाया गया था। जिस तरह पुष्पा फिल्म में अभिनेता अल्लू अर्जुन चंदन की लकड़ियों की तस्करी करते हुए देखा गया है। सीओ हाईवे देश दीपक सिंह ने बताया कि आबकारी निरीक्षक सिद्घार्थ विक्रम सिंह ने ट्रक से मिले दस्तावेज क आधार पर ट्रक मालिक शशिपाल निवासी मवा सिंधियन (हिमाचल प्रदेश) और ट्रक चालक लक्ष्मण गोडरा निवासी रावतसर बाडमेर (राजस्थान) के खिलाफ उत्तर प्रदेश उत्पाद शुल्क आबकारी अधिनियम की धारा 63, 72 और आईपीसी की धारा 420, 467 और 491 में केस दर्ज कराया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed