फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   wife refused to go in-laws house husband first shot his wife and then shot himself both died

रामपुर: ससुराल जाने से किया इंकार तो पति ने पहले पत्नी और फिर खुद को मारी गोली, दोनों की मौत

Sat, 07 Aug 2021 07:08 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (रामपुर) Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 07 Aug 2021 07:08 PM IST
सार

बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के चंदेला गांव निवासी जसवंत सिंह उर्फ जस्सी (35) की शादी करीब एक साल पूर्व कोतवाली क्षेत्र के भैंसिया ज्वालापुर गांव निवासी कमलप्रीत कौर (30) के साथ हुई थी।

विज्ञापन
wife refused to go in-laws house husband first shot his wife and then shot himself both died
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मायके में रह रही पत्नी के पति के साथ ससुराल जाने से इंकार करने पर गुस्साए पति ने पहले पत्नी को और फिर खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। 

विज्ञापन


बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के चंदेला गांव निवासी जसवंत सिंह उर्फ जस्सी (35) की शादी करीब एक साल पूर्व कोतवाली क्षेत्र के भैंसिया ज्वालापुर गांव निवासी कमलप्रीत कौर (30) के साथ हुई थी। करीब एक-डेढ़ माह पूर्व कमलप्रीत और जसवंत की कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद कमलप्रीत अपने मायके में आकर रहने लगी थी।
विज्ञापन


कमलप्रीत के रिश्तेदारों के अनुसार जसवंत के शराब पीने को लेकर दोनों में अनबन रहती थी। इसके बाद शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे जसवंत सिंह भैंसिया ज्वालापुर कमलप्रीत के घर पर पहुंच गया। कमलप्रीत के पिता का निधन हो चुका है और उसकी मां अंधी है। कमलप्रीत के दो भाई हैं जो पंजाब में रहते हैं, जबकि एक करीब दस वर्ष का बेटा भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार शाम जब जसवंत भैंसिया ज्वालापुर पहुंचा और उसने कमलप्रीत से साथ चलने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। कमलप्रीत के परिजनों के अनुसार इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। उस वक्त घर पर कमलप्रीत की मां और उसका बेटा ही था। आरोप है कि इस दौरान गुस्साए जसवंत ने अवैध 315 बोर के तमंचे से पहले कमलप्रीत पर फायर झोंक दिया। 

कमलप्रीत के कंधे के पास गोली लगी और वो लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इसके बाद जसवंत ने अपने सीने पर भी गोली दाग दी। फायरिंग की आवाज सुनकर फार्म पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचकर लोगों ने जब दोनों को लहूलुहान देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। 


सूचना पर सीओ विद्याकिशोर शर्मा और कोतवाल इंद्रेश सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में अस्पताल भिजवाया, जहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed