{"_id":"627e58b724fab277326a2721","slug":"wife-murdered-her-husband-with-lover-in-moradabad-both-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड का किया खुलासा: पत्नी ने साजिश रचकर प्रेमी से कराई थी पति की हत्या, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्याकांड का किया खुलासा: पत्नी ने साजिश रचकर प्रेमी से कराई थी पति की हत्या, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
Fri, 13 May 2022 06:40 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 13 May 2022 06:40 PM IST
सार
पुलिस ने पत्नी कुसुमपाल और उसके प्रेमी नीरज को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने राज उगल दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सिविल लाइंस के महलकपुर से लापता युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी नीरज को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि पत्नी ने साजिश रचकर प्रेमी से हत्या कराई थी। आरोपी प्रेमी अपने भतीजे और एक चचेरे भाई की मदद से महिला के पति को रामनगर के गर्जिया मंदिर घूमाने के बहाने ले गया था। वहां कार में ही उसकी गला घोंटकर हत्या करने के बाद लाश जंगल में फेंक दी थी।
विज्ञापन
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि बिजनौर जनपद के धामपुर निवासी निपेंद्र सिंह की शादी सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के महलकपुर निजामपुर गांव निवासी कुसुम पाल उर्फ गीता के साथ हुई थी। निपेंद्र सिंह अपनी पत्नी गीता के साथ उसके मायके में ही रहता था। दंपती का दस वर्षीय एक बेटा विराज है। पांच मई की शाम वह अपनी पत्नी के प्रेमी नीरज के साथ गर्जिया मंदिर घूमने गया था। इसके बाद से वह घर लौटकर नहीं लौटा। छह मई को उसकी पत्नी ने सिविल लाइंस थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पत्नी ने पुलिस को बताया था कि अगले दिन नीरज ने कॉल कर बताया कि उसके पति घर आने वाले हैं, लेकिन पति घर नहीं आए। इसके बाद से सूचना देने वाला नीरज भी गायब था। मंगलवार रात निपेंद्र की मां कुशमेश देवी ने सिविल लाइंस थाने बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि पत्नी कुसुम उर्फ गीता और उसके प्रेमी नीरज ने उसके बेटे का अपहरण किया है। मां ने आशंका जताई कि उसके बेटे के साथ कोई अनहोनी भी हो सकती है।
विज्ञापन
पुलिस ने पत्नी कुसुमपाल और उसके प्रेमी नीरज को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने राज उगल दिया। पूछताछ में बताया कि नीरज अपने भतीजे सौरभ और चचेरे भाई मिथुन के साथ मिलकर निपेंद्र को गर्जिया मंदिर घूमाने ले गया था। वहां स्कार्पियो में ही नीरज ने निपेंद्र की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद लाश फेंक दी थी। सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि दो आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।