फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   when will the rift in the relationship wait to end

500 दंपतियों को इंतजार, कब खत्म होगी उनके रिश्तों में आई दरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
when will the rift in the relationship wait to end
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉक डाउन में दंपतियों के विवादों की बाढ़ सी आ गई। अनलॉक होते ही नारी उत्थान कें द्र में फाइलें पहुंचीं तो काउंसलरों का भी सिर चकरा गया। 500 फाइलें लंबित हैं और 500 से अधिक फाइलों को अभी तक काउंसलिंग के लिए कोई तारीख नहीं दी गई। जबकि, लॉकडाउन से पहले यहां हर रोज 30-35 दंपतियों की काउंसलिंग कराकर आपसी सुलह समझौते के आधार विवादों को निपटाया जाता था, लेकिन अब पांच या छह मामलों में ही काउंसलिंग हो पा रही है। अनलॉक के बाद नारी उत्थान केंद्र में काउंसलिंग का कार्य शुरू तो हो गया, लेकिन पटरी पर लौटने में अभी वक्त लेगा।
पुलिस लाइन स्थित नारी उत्थान केंद्र में दंपतियों से संबंधित विवादों को आपसी सुलह समझौतों के आधार पर सुलझाया जाता है। अधिकांश दंपती दो-चार काउंसलिंग के बाद एक साथ रहने को तैयार हो जाते हैं। लॉकडाउन से पहले तक नारी उत्थान केंद्र में विवादों को निपटाने का काम तेजी से चल रहा था। लॉकडाउन की वजह से नारी उत्थान केंद्र भी बंद कर दिया गया। अगस्त माह में जाकर नारी उत्थान केंद्र खोला गया, लेकिन अब 5- 6 मामलों में ही काउंसलिंग की जा रही है। परिवार के सदस्यों को भी दूर रखा जा रहा है।
विज्ञापन

146 दिन में में पंद्रह दिन खुला नारी उत्थान केंद्र
मुरादाबाद। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और इसके बाद 23 मार्च से लॉकडाउन लागू किया गया। 31 मई तक नारी उत्थान केंद्र बंद रखा गया। एक जून से कुछ शर्तों के साथ नारी उत्थान केंद्र में काउंसलिंग का कार्य शुरू किया। इसके बाद यहां तैनात पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए तो दोबारा नारी उत्थान केंद्र बंद कर दिया गया था। जून और जुलाई माह में भी दंपतियों की काउंसलिंग नहीं हो पाई। अगस्त माह से धीमी गति से काउंसलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क के बिना एंट्री नहीं, दो- दो सदस्य ही साथ आ सकते हैं
मुरादाबाद। नारी उत्थान केंद्र की प्रभारी संध्या रावत ने बताया कि लॉकडाउन और कोरोना काल में केवल पंद्रह दिन ही काउंसलिंग हो पाई है। अब नारी उत्थान केंद्र में पति पत्नी अपने साथ केवल दो-दो सदस्यों को ही साथ लेकर आ सकते हैं। नारी उत्थान केंद्र में बिना मास्क के एंट्री नहीं दी जा रही है।
थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज के बाद काउंसलिंग
मुरादाबाद। नारी उत्थान केंद्र में जिस दंपती की काउंसलिंग की जा रही है। उनकी पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। इसके बाद उनके हाथों पर सैनिटाइज किया जाता है। जब जाकर उनकी काउंसलिंग होती है।
मेरी बेटी के साथ उसके पति और ससुराल वालों ने मारपीट की थी। इस संबंधित में एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया गया था। इस प्रार्थना पत्र को नारी उत्थान केंद्र भेज दिया गया था। नारी उत्थान केंद्र बंद होने की वजह से काउंसलिंग नहीं हो पाई थी। अब बेटी को लेकर लेकर आया हूं।
शखावत हुसैन, जटपुरा
मेरे बेटे की पत्नी ने शिकायती पत्र दिया था। इस मामले को लेकर काउंसलिंग चल रही है। बेटे को लेकर यहां आया हूं। बेटे की पत्नी ने एक माह पहले शिकायती पत्र दिया था।

जागन सिंह,
लॉक डाउन से पहले एक दिन में 30-35 फाइलों की काउंसलिंग की जाती थी, लेकिन अनलॉक के बाद नारी उत्थान केंद्र खुलने के बाद काफी बदलाव हो गया है। अब यहां एक दिन में 5 से 7 मामलों में ही काउंसलिंग की जा रही है। इसकी वजह से 500 से ज्यादा फाइलें लंबित हैं।
संध्या रावत, प्रभारी नारी उत्थान केंद्र, पुलिस लाइन मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed