फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   When the girl refused to marry, she hit a brick on her head

Moradabad News: शादी से किया इंकार तो युवती के सिर में ईंट मारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
When the girl refused to marry, she hit a brick on her head
मुरादाबाद। युवती ने युवक से शादी करने से इंकार किया तो आशिक ने युवती पर ईंट से हमला कर दिया। इस मामे में मझोला पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मझोला के क्षेत्र नया गांव फाजलपुर निवासी युवक पड़ोस की युवती से प्यार करता है। युवक का प्यार इतना परवान चढ़ा कि वह युवती से शादी करने की जिद करने लगा। युवती ने शादी से इन्कार कर दिया। उसने कहा कि अभी भाई की शादी होने के बाद अपनी शादी के बारे में सोचेगी। इसी बात को लेकर युवक को गुस्सा आ गया। वह युवती को घर से भागने के लिए कह रहा था लेकिन युवती इसके लिए तैयार नहीं थी। गुस्से में आकर आशिक ने युवती पर ईंट से हमला कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। घायल युवती का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। इस मामले में युवती की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। घायल युवती की मां ने बताया आरोपी लक्ष्मण शराबी है। ऐसे में वह अपनी बेटी की शादी उसके साथ कैसे कर सकती है। युवती का भी कहना है कि यदि वह उसके साथ चली गई तो घरवालों की काफी बदनामी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed