{"_id":"61b4faee8c81d44e56203b34","slug":"when-did-it-get-infected-how-many-people-were-in-contact-even-after-60-hours-do-not-know-moradabad-news-mbd4123297158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब गया संक्रमित, कितने लोग रहे संपर्क में...60 घंटे बाद भी नहीं पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब गया संक्रमित, कितने लोग रहे संपर्क में...60 घंटे बाद भी नहीं पता
विज्ञापन
मुरादाबाद। जम्मू में कोरोना संक्रमित पाए गए जिले के युवक के बारे में स्वास्थ्य विभाग को कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। युवक जिले से कब जम्मू गया, कितने लोग उसके संपर्क में रहे। स्वास्थ्य महकमे को 60 घंटे बाद भी पता नहीं हो पाया है। संक्रमित का मोबाइल नंबर बंद होने की सूचना स्टेट सर्विलांस यूनिट (एसएसयू) को भेजकर खानापूर्ति पूरी कर ली गई है।
मुरादाबाद का 20 वर्षीय युवक जम्मू गया हुआ है। छह दिसंबर को युवक का जम्मू के लखनपुर में कोरोना की जांच कराई गई थी। जांच में युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नौ दिसंबर की दोपहर ई मेल के जरिये युवक के संक्रमित होने की सूचना मिली। सूची में युवक का मोबाइल नंबर और नाम दर्ज है। जिले की सर्विलांस टीम ने संपर्क किया तो मोबाइल नंबर बंद मिला। वहीं, ट्रू कॉलर पर मोबाइल नंबर युवक की बजाय किसी और का नाम दर्शा रहा है। साथ ही मोबाइल नंबर बिहार का बताया जा रहा है। सूचना मिलने के 60 घंटे बाद भी युवक से संपर्क नहीं हो सका है। ऐसे में युवक मुरादाबाद से जम्मू कब गया, उसके संपर्क में कितने लोग रहे, इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है। फिलहाल शुक्रवार को ही जिला सर्विलांस अधिकारी ने युवक का मोबाइल नंबर बंद होने की सूचना एसएसयू को दे दी है।
स्टेट सर्विलांस यूनिट से युवक के मिले मोबाइल नंबर पर लगातार संपर्क किया जा रहा है, लेकिन बंद आ रहा है। ट्रू कॉलर में मोबाइल नंबर किसी और के नाम पर शो कर रहा है। स्टेट सर्विलांस को इसकी सूचना दे दी गई है। - डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, जिला सर्विलांस अधिकारी