{"_id":"581f977a4f1c1b5915b37b8c","slug":"west-bengal-beat-on-shiva-s-balling","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवा की फिरकी पर नाचा वेस्ट बंगाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवा की फिरकी पर नाचा वेस्ट बंगाल
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 07 Nov 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
cricketer shiva
- फोटो : अमर उजाला
जोन मैच, चैलेंजिग ट्राफी के बाद अब अंडर-19 कूच बिहार ट्राफी में भी शहर के क्रिकेटर शिवा सिंह का जलवा बरकरार है। बल्लेबाजों को अपनी उंगलियों पर नचाने में माहिर शिवा सिंह की फिरकी का जादू बंगाल में चल पड़ा है। कूच बिहार ट्राफी में बंगाल के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकट झटके।
शिवा और मीडियम पेसर हर्षवर्धन की जोड़ी ने पश्चिम बंगाल की पारी को 117 रनों पर समेट दिया। कोलकाता में बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के कल्याणी ग्राउंड में यूपी की टीम पश्चिम बंगाल के खिलाफ उतरी। मैच का पहला दिन बारिश में धूल गया। जबकि दूसरे दिन रविवार को बंगाल के बल्लेबाज शिवा की फिरकी में उलझ गए।
काफी देर से क्रीज पर टिके बल्लेबाज के सलमाी बल्लेबाज को शिवा ने अपना पहला शिकार बनाया। वहीं बंगाल के बल्लेबाज पी प्रमानिक उनकी आर्मर को नहीं समझ पाए। तेजी से अंदर आई इस गेंद पढ़ने में वह गच्चा खा गए। गेंद सीधे पैड पर लगी और वह शिवा के दूसरे शिकार बने। तीसरे विकेट के रूप में शिवा ने डोनिल दत्त को आउट किया।
विज्ञापन
मैच में शिवा ने कुल ग्यारह ओवर गेंदबाजी की। इसमें तीन ओवर मेडन रहे। किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ बीस रन दिए। शिवा की घातक गेंदबाजी का नतीजा रहा कि बंगाल की पूरी टीम 117 रनों पर आल आउट हो गई।
घर में जश्न का माहौल ः शिवा सिंह के इंद्रप्रस्थ कालोनी कांठ रोड स्थित घर में जश्न का माहौल है। करीब तीन पहले शिवा का चयन अंडर-19 इंडिया के लिए हुआ हैै। इसके बाद कूच बिहार ट्राफी में शानदार गेंदबाजी से घरवालाें की खुशी दोगुनी हो गई है।