{"_id":"5c24eff7bdec2256a47cc1f3","slug":"wednesday-night-was-the-coldest-of-this-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस सीजन की सबसे सर्द थी बुधवार की रात, शीतलहर ने बढ़ाई कंपकंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस सीजन की सबसे सर्द थी बुधवार की रात, शीतलहर ने बढ़ाई कंपकंपी
Thu, 27 Dec 2018 08:59 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 27 Dec 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
ठंड से कंपकंपाती महिलाएं
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्द हवाओं और कोहरे के साथ मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी है। गुरुवार सुबह में कोहरा रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बच्चे स्कूल जाते हुए बेहाल नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। आगामी तीन-चार दिन मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम में लगातार बदलाव जारी है। दो दिन शीत लहर चलने के बाद गुरुवार को सुबह में कड़ाके की ठंड रही। घने कोहरे के साथ बर्फीली हवाएं चल रही थीं। दोपहर में धूप तो निकली, लेकिन लोगों को ठिठुरन से निजात नहीं मिली। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 19.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 97 फीसदी और शाम को 70 फीसदी रही। वहीं पश्चिमी दिशा से ठंडी हवाएं 20 किलो मीटर प्रति घंटा की गति से चलीं।
विज्ञापन
कंपकंपाते पहुंचे स्कूल
दोपहर 12 बजे के आसपास सूर्यदेव के दर्शन हुए। सुबह दस बजे तक घने कोहरे की चादर छाई हुई थी। इससे बच्चों को खासी परेशानी हुई। वह ई-रिक्शे, स्कूटर व बाइक पर कंपकंपाते हुए स्कूल पहुंचे। ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए बहुत से अभिभावकों ने गुरुवार को छोटे बच्चों को स्कूल ही नहीं भेजा।
विज्ञापन
धीमी हो गई रफ्तार
कामकाजी लोग सुबह जब कार्यालय के लिए निकले तो पूरी तरह गर्म कपड़ों से ढंके हुए थे। ग्लव्स पहनने के बावजूद शीतलहर हाथों को सुन्न कर रही थी। इसकी वजह से दोपहिया वाहन चालक धीरे-धीरे अपने गंतव्य तक पहुंचे। दोपहर में धूप खिलने पर भी ठंड से बहुत राहत नहीं मिली।
चार दिन मध्यम कोहरा रहने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आगामी चार दिन तक मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि नए साल तक ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। यह हवाएं पश्चिम से आ रही हैं, लेकिन विक्षोभ के सक्रिय न होने की वजह से बारिश के बहुत आसार नहीं हैं। पर बादल हो सकते हैं।