फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weather Update: Heat will increase further... mercury crosses 40 in Moradabad, no chance of rain

Weather Update: अभी और बढ़ेगी तपिश... मुरादाबाद में पारा 40 के पार, बारिश के नहीं आसार

Fri, 17 May 2024 10:21 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 17 May 2024 10:21 AM IST
सार

मुरादाबाद में लगातार गर्मी के चलते लोग बेहाल हैं। जिले में पारा चालीस डिग्री को पार कर चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ दिन बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। 

विज्ञापन
Weather Update: Heat will increase further... mercury crosses 40 in Moradabad, no chance of rain
धूप से बचने के लिए स्कार्फ बांधकर जातीं किशोरियां। - फोटो : संवाद

विस्तार

धूप की तपिश ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया है। बृहस्पतिवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि आने वाले दिनों में पारा 42 डिग्री के पार जा सकता है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी का असर बढ़ता ही जा रहा है।

विज्ञापन


मौसम साफ होने की वजह से सुबह से शुरू होने वाली धूप की तपिश का असर रात तक रहता है। इसकी वजह से दोपहर में लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को स्कूल की छुट्टी के बाद होती है।
विज्ञापन


वह पसीने से तर-ब-तर होकर घरों में पहुंचते हैं। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमरोहा: बुखार के 93 और डायरिया के 11 मरीज और मिले

गर्मी ने सभी को बेहाल कर दिया है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसे लोगों बीमार पड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को अमरोहा के जिला अस्पताल में बुखार के 93 मरीज और मिले। जबकि 18 मरीज डायरिया के पहुंचे। इस दौरान कल 94 मरीजों को भर्ती किया गया। जबकि 6 मरीजों को रेफर करना पड़ा।


सूरज की तपिश और गर्म हवाओं ने लोगों की बेचैनी को बढ़ा दिया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41 तो न्यूनतम 26 डिग्री रहा। सुबह से लेकर शाम तक गर्मी का असर बरकरार रहता है। गर्म हवा के बीच लोग परेशान रहते हैं। सुबह से ही लोग गर्मी में पसीना-पसीना हो गए।

दोपहर में व्यस्त रहने वाले टीपी नगर, जोया रोड, गांधी मूर्ति तिराहा पर लोगों की आवाजाही कम नजर आई। बाइक व स्कूटी सवार लोग चेहरों पर कपड़े ढककर गुजरने को मजबूर हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 1198 मरीज ओपीडी में पहुंचे।


जिसमें 93 मरीज बुखार के पाए गए। जबकि 28 मरीज को इमरजेंसी में उपचार दिया गया। इसके अलावा 38 मरीजों की डायलिसिस कराई गई। वहीं, 45 मरीज ने सीटी स्कैन कराया है। जबकि कुल 104 मरीज का एक्स-रे कराया गया है। उन्होंने बताया कि इन दिनों गर्मी के कारण बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed