फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weather changed due to western disturbance, cloud cover expected today

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बदला मौसम, आज बादल छाने के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Weather changed due to western disturbance, cloud cover expected today
मुरादाबाद। पश्चिमी मौसम के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आ गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को बादल छाने का अनुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर हल्का है। पहाड़ों पर एक मिलीमीटर बारिश और मुरादाबाद जनपद में दो मिलीमीटर बारिश का अनुुमान है। इतनी कम बारिश होने की वजह से कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि आंशिक तौर पर बादल छा सकते हैं। दिन में उत्तर पश्चिम दिशा से तेज हवा चल सकती हैं। उन्होंने कहा कि 25 फरवरी को फिर मौसम बदलेगा और पहाड़ों पर हल्का पश्चिमी विक्षोभ है, लेकिन इसका मैदानी क्षेत्रों में क्या प्रभाव रहेगा, यह स्पष्ट नहीं है। बृहस्पतिवार को पूर्वानुमान में इसकी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। 26 फरवरी को साफ मौसम रहने की संभावना है।

मंगलवार को सुबह से मौसम साफ था, लेकिन उसके बाद हवा चलने से हल्के बादल छा गए। रात में ठंडी हवा से ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में नमी 65 फीसदी थी, जो शाम को 51 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पश्चिम दिशा से रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed