{"_id":"6a4ac27b2e2f12f7c90b1e1a","slug":"weak-monsoon-sultry-heat-causing-distress-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-940558-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मानसून कमजोर, उमस भरी गर्मी कर रही बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मानसून कमजोर, उमस भरी गर्मी कर रही बेहाल
विज्ञापन
मुरादाबाद। कमजोर मानसून की वजह से शहरवासी उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार को भी उमस की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि बीच में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है।
30 जून को मानसून की आमद के बाद अच्छी बारिश देखने को मिली लेकिन इसके बाद मानसून की गति कमजोर हो गई और उमस का स्तर बढ़ गया। रविवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही रही थी। बीच-बीच में धूप खिल रही थी। इसकी वजह से लोग गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह वातावरण में नमी 70 फीसदी थी, जो बादलों की वजह से शाम को बढ़कर 74 फीसदी हो गई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक लखनऊ एम दानिश ने बताया कि मुरादाबाद व इसके आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश को छोड़कर अच्छी बारिश के आसार कम हैं। मंगलवार के बाद फिर से अच्छी बारिश का दौर शुरू होगा।