फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   water cricis in west up

सिंचाई के लिए पंद्रह हजार हेक्टेयर जमीन प्यासी

Wed, 18 May 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Wed, 18 May 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
water cricis in west up
पानी समस्‍या
सिंचाई के लिए पंद्रह हजार हेक्टेयर जमीन प्यासी
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सूखा है, रामगंगा नदी पूरी तरह से सूख चुकी है। सिंचाई के लिए हजारों एकड़ जमीन प्यासी है। लेकिन रामगंगा के कालागढ़ बांध का हजारों क्यूसेक पानी एटा, इटावा, फिरोजाबाद, कन्नौज आदि 14 जिलों को भेजा जा रहा है। इस तरह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सिंचाई के पानी का फायदा मध्य यूपी के जिलों को मिल रहा है। कालागढ़ बांध के जलाशय में पहले से ही 28 मीटर पानी पिछले साल के मुकाबले कम है, पानी और घटने होने पर वहां बिजली उत्पादन भी ठप हो सकता है।

रामगंगा नदी उत्तराखंड में गैरसैण की पहाड़ियों से निकलती है। यूपी और उत्तराखंड के बार्डर पर कालागढ़ में बांध बनाकर सिंचाई विभाग पानी स्टोर करता है। इस पानी से 198 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाता है। पानी खेतों की सिंचाई के लिए प्रयोग किया जाता है। खरीफ और रबी के सीजन में रामगंगा कैनाल कालागढ़ से बनाई गई नहरों से करीब 15145 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई कराती है। लेकिन इस बार पूरे पश्चिमी उत्तर में सूखा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


जमीन प्यासी है, लेकिन बांध के जलाशय में पानी कम होने से सिंचाई में दिक्कत हो रही है। रामगंगा में कालागढ़ बांध से बिल्कुल पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। लेकिन कालागढ़ बांध से दो हजार क्यूसेक पानी रामगंगा उपपोषक नहर में छोड़ा जा रहा है। यह नहर गढ़मुक्तेश्वर से दस किलोमीटर पहले दारानगर गांव के पास गंगा नदी में गिराई गई है। गंगानदी में नरौरा से समानांतर गंगनहर के द्वारा यह पानी बुलंदशहर, एटा, इटावा, कासगंज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, हाथरस आदि 14 जिलों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed