फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ward boy said to the doctor, only you or I will work here

Moradabad News: डॉक्टर से वार्ड ब्वॉय बोला, यहां सिर्फ तू नौकरी करेगा या मैं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Ward boy said to the doctor, only you or I will work here
मुरादाबाद। जिला अस्पताल की ओपीडी में मामूली बात को लेकर डॉक्टर व वार्ड ब्वॉय में कहासुनी हो गई। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शोभित के मुताबिक ओपीडी में बृहस्पतिवार दोपहर एक वार्ड ब्वॉय मरीज को लेकर पहुंच गया। बिना लाइन के आने पर डॉक्टर ने आपत्ति जताई। वार्ड ब्वॉय के आग्रह पर डॉक्टर ने कहा कि ठीक है कि काउंटर से नया पर्चा बनवा लो और दिखा दो।
विज्ञापन

इस पर वार्ड ब्वॉय भड़क गया और गाली गलौज की। कहा कि नौकरी करना सिखा दूंगा और डॉक्टर का मोबाइल छीन लिया। वह सीएमएस से शिकायत करने जाने लगे तो बोला कि अब यहां या तो तू नौकरी करेगा या मैं। बहस सुनकर स्टाफ एकत्र हुआ तो वार्ड ब्वॉय ने मोबाइल लौटाया। इसके बाद डॉक्टर शिकायत लेकर सीएमएस के पास पहुंचे। पीछे-पीछे वार्ड ब्वॉय भी पहुंच गया। उसका कहना था कि डॉक्टर ने मरीज को देखने और भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद उसे मजबूरन इमरजेंसी में जाना पड़ा। सीएमएस ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद उन्हें समझाया। साथ ही हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्ष से वार्ड ब्वॉय की ड्यूटी बदलने के लिए कहा, जिससे दोनों के बीच फिर विवाद न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed