{"_id":"650612b3a9a94567d107c4c8","slug":"wait-till-june-for-the-new-kapoor-company-bridge-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-243956-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नए कपूर कंपनी पुल के लिए जून तक करें इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नए कपूर कंपनी पुल के लिए जून तक करें इंतजार
विज्ञापन
मुरादाबाद। नए कपूर कंपनी पुल के लिए दुपहिया वाहन चालकों को जून 2024 तक इंतजार करना होगा। इसके बाद ही पहले की तरह लाइनपार व पुराने शहर की कनेक्टिविटी का शार्टकट चल पाएगा। फिलहाल दुपहिया नाहन चालकों को तीन किलोमीटर का चक्कर लगाकर लोकोशेड पुल होते हुए शहर की ओर जाना पड़ता है।
रेलवे ने चौथी बार पुल के टेंडर खोले हैं। इससे पहले तीन बार टेंडर लेना वाला कोई ठेकेदार नहीं मिला। अब उम्मीद है कि जल्द ही टेंडर फाइनल हो जाएंगे और दिसंबर में पुल निर्माण शुरू होगा। फिलहाल जालंधर वर्कशॉप में पुल के गर्डर तैयार हो रहे हैं। इसके बाद रेलवे पुल का फाउंडेशन तैयार करेगा। पुराने पुल के बराबर में नया पुल तैयार किया जाएगा। नए पुल के बन जाने के बाद पुराने पुल को ध्वस्त कर दिया जाएगा। ज्ञात हो कि पुराना पुल 27 वर्ष पहले बना था, जोकि पानी निकासी की सही व्यवस्था न होने के कारण जल्दी कमजोर हो गया।
आईआईटी बनारस की टीम ने इसे कमजोर पाया था। इसके बाद दिसंबर 2022 में पुल को बंद कर दिया गया। लोगों के विरोध और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद पुल की मरम्मत कर इसे पैदल व साइकिल सवारों के लिए खोला गया। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि पुल के लिए टेंडर खोल गए हैं। दिसंबर से इसका काम शुरू हो सकता है।