फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Volvo bus overturns at speed breaker, 30 injured

Moradabad News: स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलटी वॉल्वो बस, 30 घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Volvo bus overturns at speed breaker, 30 injured
मैनाठेर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

मुरादाबाद-संभल हाईवे पर रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे ताहरपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार वॉल्वो बस स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब 30 यात्री घायल हो गए, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। इनमें से गंभीर रूप से घायल 12 यात्रियों को पुलिस ने एंबुलेंसों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक वॉल्वो बस में सवार सभी यात्री मुरादाबाद शहर की ही बताए है, जो संभल से मंगनी कार्यक्रम में शामिल होकर वॉल्वो बस से मुरादाबाद को लौट रहे थे। जब बस संख्या यूपी 21 बीएन 7611 मुरादाबाद-संभल रोड पर गांव ताहरपुर के पास स्पीड ब्रेकर पर पहुंची, तो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके बाद चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में महिलाएं और बच्चे भी थे। आसपास के लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। हादसे के चलते मुरादाबाद संभल रोड पर जाम लग गया। पुलिस को वाहनों की रूट डायवर्ट करना पड़ा। इसके बाद क्रेन की मदद से पलटी बस को सीधा कराया गया। करीब डेढ़ घंटे के बाद मुरादाबाद संभल रोड पर यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed