{"_id":"6678bde1a78410075807dda9","slug":"vishwas-shantnam-pair-became-the-winner-of-badminton-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-425876-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: विश्वास-शांतनम की जोड़ी बनी बैडमिंटन की विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: विश्वास-शांतनम की जोड़ी बनी बैडमिंटन की विजेता
विज्ञापन
मुरादाबाद। सोनकपुर स्टेडियम में डायमंड बैडमिंटन क्लब की ओर से बैडमिंटन डबल्स के मैच आयोजित किए गए। प्रतियोगिता का आगाज डीआईजी मुनिराज ने पहले गेम में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ किया। उन्होंने अपनी श्रेणी में 2-1 से जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया।
चार टीमों को विजेता और चार टीमों को उपविजेता घोषित किया गया। विभिन्न श्रेणियों में विश्वास-शांतनम, आयुष और नावेद, मोहन और खुर्शीद, भंडूला और एसके सक्सेना विजेता रहे। शाहनवाज और अरशद, आशु और रोहित, देशकांत त्यागी और मेजर दीपक भारद्वाज, जाहिद और पराग उपविजेता रहे। ग्रुप कैप्टन डॉ. सचिन शुक्ला की टीम विजेता और ग्रुप कैप्टन राजेश अरोड़ा की टीम उपविजेता घोषित की गई। इस दौरान सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों और ग्रुप टीम को ट्राफी व नकद पुरस्कार देकर आयोजन समिति ने सम्मानित किया। इस दौरान सीजन फर्स्ट के विजेता कैप्टन डॉ. राजीव चौहान और नंदलाल की जोड़ी को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के सदस्य एडवोकेट कुलदीप त्यागी व अन्य ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।