फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Villagers in Karsara village staged a protest demanding the resolution of public grievances

Moradabad News: करसरा गांव में जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

Sat, 22 Aug 2026 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 22 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Villagers in Karsara village staged a protest demanding the resolution of public grievances
बिलारी। ब्लॉक के करसरा गांव में जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बैठक कर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम और बीडीओ को अपनी मांगों का ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन




गांव में आशा के अनुरूप विकास कार्य न होने और अन्य जनसमस्याओं पर चर्चा करने को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह स्कूल के सामने चौक पर बैठक की। बैठक में अपनी समस्याएं बताने के लिए ग्राम पंचायत करसरा के प्रशासक नेम सिंह को भी बुला लिया। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि गांव की आबादी के अंदर के कई रास्ते और नालियां टूटे पड़े हैं। कई रास्तों पर बारिश में जलभराव हो जाता है। ग्रामीणों के अनुसार रात को जंगल में घूमने वाले छुट्टा पशु फसलों को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीण उपभोक्ताओं को रात्रि में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली न मिलने से घरों में चोरी होने की आशंका बनी रहती है। भूमिगत वाटर पाइप लाइन में आई लीकेज एक माह से दूर न हो पाने से पानी व्यर्थ जा रहा है। ग्रामीणों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार स्कूल के सामने बना ग्राम पंचायत सचिवालय अक्सर बंद रहता है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों पर भी विकास के मामले में गांव की उपेक्षा के आरोप लगाए।
विज्ञापन




बैठक के बाद ग्रामीणों ने सरकारी मशीनरी और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। बाद में ग्राम पंचायत प्रशासक के माध्यम से अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम और बीडीओ को भेजा। प्रदर्शन करने वालों में शेर सिंह, करन सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, जयप्रकाश, विजयपाल, आराम सिंह आदि मुख्य थे। इस संबंध में बीडीओ हरिओम सिंह ने बताया कि ग्रामीणों का ज्ञापन मिलने के बाद ग्राम पंचायत अधिकारी को गांव में भेजकर जांच कराई जाएगी। ग्राम विकास संबंधी जरूरी कार्यों को ग्राम पंचायत की कार्ययोजना में शामिल कराकर धनराशि स्वीकृत होते ही मौके पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed