फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Villagers beat up factory workers, calling them thieves, and misbehaved with the police.

Moradabad News: फैक्टरी के कर्मचारियों को चोर बताकर ग्रामीणों ने पीटा, पुलिस से की अभद्रता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Villagers beat up factory workers, calling them thieves, and misbehaved with the police.
बिलारी। थाना क्षेत्र के श्यामपुर भूड़ी गांव के जंगल में शुक्रवार शाम चोरों की तलाश कर रहे ग्रामीणों की वीडियो बनाने पर ग्रामीणों ने संभल की फैक्टरी में काम करने वाले दो कर्मचारियों को चोर होना बताते हुए जमकर पीटा। कर्मचारियों को बचाने वाले पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता की। इस घटना में तीन नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना बिलारी के देवरी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह और उसका चचेरा भाई नेमपाल सिंह संभल में चिप्स बनाने की एक फैक्टरी और कोल्ड स्टोर में काम करते हैं। शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे दोनों भाई बाइक से अपने गांव से चलकर श्यामपुर भूड़ी और कमालपुर चंदौरा गांव के जंगल में होते हुए संपर्क मार्ग से संभल को जा रहे थे। जैसे ही वह श्यामपुर भूड़ी के जंगल में पहुंचे तब सैकड़ों ग्रामीण एक गन्ने के खेत को घेरे हुए थे और खेत के अंदर चोर छिपे होना बताकर उनकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कई ग्रामीण अपने हाथों में खुलेआम अवैध असलहे भी लिए हुए थे। उन्होंने बाइक रोककर ग्रामीणों की वीडियो बनानी शुरू कर दी। वीडियो बनाने से नाराज ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ा लिया और लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान संपर्क मार्ग के किनारे खड़ी उनकी बाइक भी तोड़ डाली। मौके पर ग्रामीणों द्वारा बुलाए गए डायल 112 सेवा के पुलिस कर्मियों ने जब उन्हें बचाना चाहा तब ग्रामीणाें ने पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायल 112 पुलिस कर्मियों की सूचना पर थाना बिलारी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल भाईयों को सीएचसी बिलारी भेजकर उनका मेडिकल उपचार कराया ग्रामीणों की पिटाई से नेमपाल सिंह का सिर फट गया था। शुक्रवार देर रात सुरेंद्र कुमार की ओर से श्यामपुर भूड़ी गांव निवासी विजय सिंह, गंगा सहाय और हीरा सिंह तथा उनके 25 अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों नामजद के अलावा अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed