फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Vehicles will not be able to go in the market from today

आज से बाजार में नहीं जा सकेंगे वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not be able to go in the market from today
धनतेरस और दिवाली के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चौकस करने के साथ ही शहर में रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। इसके अलावा लोगों को कोई परेशानी न हो। इसके लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। एसपी यातायात अशोक कुमार ने बताया कि रूट डायवर्जन प्लान शुक्रवार दोपहर दो बजे से सोमवार शाम छह बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान चौराहों पर यातायात पुलिस और सिविल पुलिस के जवान व होमगार्ड तैनात रहेंगे। सराफ मार्केट में पुलिस कर्मियों को सादा वर्दी में भी तैनात किया गया है। चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण पर रहेंगे और संदिग्ध लोगों की चेकिंग कराएंगे।
विज्ञापन

22, 23, और 24 अक्टूबर को भारी वाहनों के लिए नो एंट्री का समय सुबह छह बजे से देर रात दो बजे तक रहेगा। सभी मालवाहक भारी वाहनों पास 22, 23, एवं 24 अक्टूबर को मान्य नहीं होगे ।
विज्ञापन

ये रहेगा रूट डायवर्जन
- गुरहट्टी चौराहा से टाउन हॉल की बाइक, ई रिक्शा, कार, ऑटो वाहन नहीं जा सकेंगे।
- टाउन हॉल से मंडी चौक की तरफ बाइक, ई रिक्शा, कार, ऑटो वाहन नहीं जा सकेंगे ओर न ही वापस आ सकेंगे चौपहिया वाहनों की पार्किंग मंडल आयुक्त कार्यालय के पास, जेल परिसर एवं दुपहिया वाहनों की पार्किंग घास मंडी स्थित जैन धर्मशाला में होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीम की प्याऊ से कोई भी वाहन जैसे (बाइक, ई रिक्शा, कार, ऑटो) गुरहट्ठी चौराहा और टाउन हॉल की तरफ नहीं जा सकेंगे ।
- इंपीरियल चौराहा से बुधबाजार चौराहा की तरफ जाने वाले वाहन जैसे (बाइक, ई रिक्शा, कार, ऑटो) हिंदू कॉलेज तक ही जा सकेंगे। उसके आगे नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों की पार्किंग हिंदू कॉलेज में होगी।
- बुधबाजार से टाउन हॉल की तरफ दुपहिया वाहनों को छोड़कर ई रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जा सकेंगे। दुपहिया वाहनों की पार्किंग टाउन हॉल स्थित सरकारी अस्पताल में होगी
- ताड़ीखाना से बुधबाजार की तरफ दुपहिया वाहनों को छोड़कर ई रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जा सकेंगे और न ही वापस आ सकेंगे ।
- संभली गेट से मंडी चौक की तरफ बाइक, स्कूटर, ई रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जा सकेंगे और न ही वापस आ सकेंगे। वाहन संभली गेट से, गलशहीद थाने से गलशहीद चौराहा होकर शहर क्षेत्र में जा सकेंगे।
- एस कुमार चौराहा से मंडी चौक की तरफ बाइक, स्कूटर, ई रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जा सकेंगे और न ही वापस आ सकेंगे। इन वाहनों की पार्किंग गोकुलदास डिग्री कालेज में की जाएगी।

- जामा मस्जिद की तरफ से मंडी चौक जाने वाले वाहन बाइक, स्कूटर, ई रिक्शा, कार, ऑटो जीआईसी चौराहे से आगे नहीं जा सकेंगे इन वाहनों की पार्किंग जीआईसी (राजकीय इंटर कालेज मुगलपुरा)में होगी । ऐसे वाहन मंडी चौक की तरफ से वापस भी नहीं आ सकेंगे।
- तहसील स्कूल से चौमुखापुल की तरफ बाइक, स्कूटर, ई रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जा सकेंगे और न ही वापस आ पाएंगे।
- कटरा नाज से अमरोहा गेट की बाइक स्कूटर, ई रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जा सकेंगे और न ही वापस आ पाएंगे।
- असालतपुरा से अमरोहा गेट की तरफ बाइक, स्कूटर, ई रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जा सकेंगे और न ही वापस आ पाएंगे।
- बुधबाजार से असालतपुरा चौराहा की तरफ बाइक, स्कूटर, ई रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जा सकेंगे और न ही वापस आ सकेंगे।
- मधुबनी तिराहा से साईं मंदिर की तरफ बाइक, स्कूटर, ई रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों की पार्किंग नई तहसील किला के पास की जाएगी
- नवीन नगर मोड़ से बाइक, स्कूटर, ई रिक्शा, कार, ऑटो अंदर नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों की पार्किंग नई तहसील किला के पास की जाएगी
- कांठ रोड पर पीएसी तिराहा से हरथला तक कोई भी वाहन रोड पर खड़े नहीं होंगे। उक्त वाहनों की पार्किंग नई तहसील किला के पास की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed