{"_id":"691cd2fd8be8d6d58b0df633","slug":"uv-light-model-will-save-crops-from-insects-and-animals-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-774234-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कीट और पशुओं से फसल को बचाएगा यूवी लाइट मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कीट और पशुओं से फसल को बचाएगा यूवी लाइट मॉडल
विज्ञापन
मुरादाबाद। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में कक्षा 11 के छात्र विश्वास अग्रवाल का मॉडल चयनकर्ताओं को आकर्षित कर गया। छात्र ने खेत के चारों ओर अल्ट्रावायलेट प्रकाश वाले बल्ब और सेंसर लगाए हैं। यह सौर ऊर्जा से चार्ज होंगे और खेत में कीट या पशुओं के प्रवेश करते ही यूवी लाइट जलने लगेगी।
कीट इस लाइट की ओर आकर्षित होकर नष्ट हो जाएंगे और पशुओं के प्रवेश पर अलार्म बजेगा। छात्र ने मॉडल को मोबाइल से संचालित करके दिखाया। इसके लिए उन्होंने विशेष कोडिंग भी की। 30 मीटर की रेडियो फ्रीक्वेंसी के आधार पर बताया गया कि घर बैठे खेत की सिंचाई की जा सकती है। इस मॉडल को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए चयनित किया गया है। ऐसे ही 41 मॉडल मंगलवार को चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के छात्रों ने सभागार में प्रदर्शित किए। प्लास्टिक के विकल्प, वेस्ट मैनेजमेंट, प्रदूषण नियंत्रण के उपाय, गणित के फार्मूले, कचरा प्रबंधन, जल संरक्षम समेत तमाम मॉडल बनाकर छात्रों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रधानाचार्य मेजर सुदेश भटनागर एवं विज्ञान की नोडल बबीता मल्होत्रा ने छात्रों का हौसला बढ़ाया। प्रदर्शनी का संचालन विज्ञान प्रभारी नरेंद्र सिंह व सह विज्ञान प्रभारी अजय तोमर ने किया। इस मौके पर प्रधान लिपिक पंकज कुमार शर्मा, प्रवक्ता मो. शारिब और चंद्र मोहन ने सहयोग किया।
चयनित छात्रों के नाम
रुद्राक्ष चक्रवर्ती, शुभांशु वर्मा, विश्वास अग्रवाल, अभिज्ञान सक्सेना, कृष्ण कुमार, वंश सैनी, सूरज सिंह, उज्जवल राणा, युवराज राय, सुजल सक्सेना, अर्पित शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
छात्रों के वर्जन
यूवी लाइट मॉडल बनाने के लिए शिक्षकों ने प्रेरित किया। कीड़े, मच्छर आदि खेती को नुकसान न पहुंचा सकें इसके लिए मॉडल में तरीका बताया गया है। घर बैठे ही एक बटन दबाने पर सिंचाई भी की जा सकती है।
- विश्वास अग्रवाल, कक्षा-11
कचरा प्रबंधन के लिए मैंने मॉडल बनाया है। साथ ही फैक्टरियों से निकलने वाले धुएं को फिल्टर करने का तरीका बताया गया है जिससे हानिकारक कण वायु में जा सकें और हमारे शहर को स्वच्छ हवा मिल सके।
- अभिज्ञान सक्सेना, कक्षा-08
मैंने इस मॉडल में बताया है कि बिजली की बचत कैसे की जा सकती है। कैसे पवन व गतिज ऊर्जा का प्रयोग कर बिजली बनाई जा सकती है और सड़कों पर वाहनों के दौड़ने पर भी बिजली बनाने का तरीका साझा किया है।
- वंश वर्मा, कक्षा- 7