फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   urban devolepment minister ashutosh tondon visit moradabad and innagurate many works

विकास से बदलेगी मुरादाबाद की सूरत, जल्द मिलेंगी 25 इलेक्ट्रिक बसें : टंडन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 03:04 AM IST
विज्ञापन
urban devolepment minister ashutosh tondon visit moradabad and innagurate many works
मुरादाबाद। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। प्रदेश के 17 नगर निगमों में से 10 नगर निगमों का चयन प्रधानमंत्री के स्मार्ट सिटी योजना के तहत कर उसे आधुनिक रूप से विकसित करने का काम किया जा रहा है। शेष सात नगर निगम वाले शहरों को भी स्मार्ट सिटी के तर्ज पर विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री ने 50-50 करोड़ रुपये नगर निगम को दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को यहां सर्किट हाउस में 60 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से मुरादाबाद में भी 52 परियोजनाओं का शिलान्यास, आठ परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है। 22 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत के इन कार्यों से शहर की सूरत बदलेगी। टंडन ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं के विकास में उनका विभाग तेज गति से कार्य कर रहा है। जबकि विभाग के सामने दो चुनौतियां भी हैं। एक पहली बार उत्तर प्रदेश के इतिहास में नगरी सीमाओं का विस्तारीकरण हुआ है। दिसंबर 2019 में 56 नये स्थानीय निकायों को गठन हुआ और 55 का सीमा विस्तार। दिसंबर 20 में लगभग 28 स्थानीय निकाय गठित हुए। 12 का सीमा विस्तार हुआ। जो नए क्षेत्र नगरी सीमा में आए हैं वहां नागरिकों को नगरी सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है। जो पहले से ही स्थानीय निकाय चल रहे हैं उनके नागरिकों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में मुरादाबाद की स्थिति भी पहले से कुछ बेहतर हुई है। नगर आयुक्त और महापौर के प्रयास से आने वाले समय में देश के 50 शहरों में इसके आने की उम्मीद है। प्रदेश में 700 इलेक्ट्रानिक बसों का संचालन किया जाएगा। केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से संचालित होने वाली इस योजना के तहत मुरादाबाद को भी 25 इलेक्ट्रानिक बसें शीघ्र मिलेंगी। जो शहर के प्रदूषण को कम करने में सहायक होंगी। एक सवाल के जवाब में टंडन ने कहा कि कोरोना काल में नगर निगम व नगर निकायों की जो ग्रांट कट गई थी उसके आने वाले वित्तीय वर्ष में मिलने की संभावना कम है। हालांकि इसके लिए नगर विकास विभाग की ओर से वित्त विभाग में पैरवी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने सुबह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर में कराए जा रहे विकास कार्यों और स्मार्ट सिटी योजना के कार्यों की समीक्षा भी की। इस मौके पर नगर आयुक्त संजय सिंह चौहान, महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह, नगर निगम के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अविनाश गौतम, भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू, ऋषिपाल सिंह, एससीएसटी आयोग की सदस्य साध्वी गीता प्रधान, बालसंरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता, राहुल सेठी, सुधीर शुक्ला, चंदर कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed