फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Tourists disillusioned with countries supporting Pakistan, booking of tours to Turkey and Azerbaijan close

UP: पाकिस्तान का समर्थन करने वाले देशों से पर्यटकों का मोह भंग, तुर्किये व अजरबैजान के लिए टूर की बुकिंग बंद

Tue, 13 May 2025 03:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 13 May 2025 03:04 PM IST
सार

भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच तुर्किये और अजरबैजान के समर्थन से नाराज पर्यटकों ने इन देशों का रुख छोड़ दिया है। चार समूहों ने अजरबैजान की बुकिंग रद्द कर दी। इसके अलावा कई टूर कंपनियां अब इन देशों की बुकिंग नहीं ले रहीं।

विज्ञापन
UP: Tourists disillusioned with countries supporting Pakistan, booking of tours to Turkey and Azerbaijan close
ऑपरेशन सिंदूर - फोटो : एक्स

विस्तार

 

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच पाक का समर्थन करने वाले तुर्किये और अजरबैजान से शहरी पर्यटकों का मोह भंग हो गया है। चार समूहों ने अजरबैजान के लिए अपनी बुकिंग कैंसिल कराई है। वहीं एसोसिएशन के निर्णय के मुताबिक टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी संचालक भी इन दोनों देशों की बुकिंग नहीं ले रहे हैं।

बाहर जाने वाले लोगों को सिंगापुर व देश के अंदर पर्यटन की इच्छा रखने वालों को केदारनाथ सुझाया जा रहा है। टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी संचालकों के मुताबिक पिछले 10 वर्षों में तुर्किये और अजरबैजान जाने वालों की संख्या 25 गुना से ज्यादा बढ़ी है। अब सात मई के बाद से इन दोनों देशों के लिए कोई बुकिंग नहीं आई है।

विज्ञापन


चार समूहों ने 25 मई के बाद अजरबैजान जाने के लिए जनवरी में ही बुकिंग करा दी थी, जोकि अब कैंसिल कर दी है। दिल्ली से अजरबैजान की राजधानी बाकू के लिए 10 सीधी साप्ताहिक उड़ानें हैं, जिनमें से सात इंडिगो और तीन अजरबैजान एयरलाइंस संचालित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस, तुर्किये और ईरान के बाद भारत अजरबैजान के लिए चौथा सबसे बड़ा टूरिस्ट सोर्स है। कंपनी संचालकों का कहना है कि तुर्किये के लिए पांच दिन का टूर पैकेज सवा लाख रुपये का है, जबकि अजरबैजान के लिए यही पैकेज मात्र पचास हजार रुपये में मिल जाता है।

इसलिए ज्यादातर लोग दोनों देशों बुकिंग कराते हैं। अब इन दोनों देशों के लिए पर्यटकों की ओर से कोई पूछताछ भी नहीं आ रही है।

Parampara Society Murder: पुलिस ने नाैकर की तलाश में खंगाले 500 सीसीटीवी, इंपीरियल तिराहे पर दिखा हत्यारोपी

दो धाम की यात्रा के लिए बढ़ने लगी बुकिंग 
गर्मियों की छुट्टियों में केदारनाथ व बद्रीनाथ की यात्रा के लिए बुकिंग बढ़ने लगी है। मुरादाबाद में तमाम टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी संचालकों ने दोनों धाम की यात्रा के लिए पैकेज जारी किए हैं। सात रात व आठ दिन का पैकेज 30 हजार रुपये का है। इसमें मुरादाबाद से हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, गुप्तकाशी, केदानरनाथ, जोशीमथ व बद्रीनाथ की यात्रा शामिल है।

रुद्रप्रयाग, गुप्तकाशी, केदारनाथ, जोशीमठ और बद्रीनाथ में पर्यटकों के ठहरने व खाने-पीने का खर्च भी इसमें शामिल है। इसके अलावा अमरनाथ यात्रा के लिए लोगों का उत्साह जारी है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब टिकट बुकिंग शुरू हो गई है।

एसोसिएशन के निर्णय के मुताबिक हम तुर्किये और अजरबैजान की बुकिंग नहीं ले रहे हैं। किसी पर्यटक को इन देशों में जाने की सलाह भी नहीं दे रहे हैं। इन दिनों देश से बाहर जाने के लिए सिंगापुर और देश के अंदर केदारनाथ पसंदीदा स्थान बने हुए हैं। लोग कश्मीर और लेह लद्दाख भी नहीं जा रहे हैं।  - गौरव गुप्ता, प्रेम टूर एंड ट्रैवल्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed