फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Former SP district president DP Yadav shot himself in Moradabad, workers shocked… police is investigating

UP: मुरादाबाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने की आत्महत्या, घर पर खुद को मारी गोली.. कार्यकर्ता हैरान

Sat, 08 Jun 2024 10:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 08 Jun 2024 10:10 AM IST
सार

मुरादाबाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर दी। उनके इस कदम से कार्यकर्ता हैरान हैं। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
UP: Former SP district president DP Yadav shot himself in Moradabad, workers shocked… police is investigating
डीपी यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद के मझोला के बुद्धि विहार में सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डीपी यादव ने खुद को पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण डिप्रेशन बताया जा रहा है। सपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें पद से हटा कर जयवीर सिंह यादव को जिला अध्यक्ष बना दिया था।

विज्ञापन


डीपी यादव अपनी पत्नी, बेटे अंकित यादव और बेटी अंजली के साथ बुद्धि विहार स्थित दो मंजिला आवास में रहते थे। शुक्रवार को डीपी यादव परिवार के साथ हरिद्वार गए थे। शाम को ही हरिद्वार से लौटे थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अचानक गायब हो गए थे। उस वक्त परिवार के लोग पहली मंजिल पर अपने अपने कमरों में मौजूद थे।
विज्ञापन


बेटी अंजली ने नौकर से कहा कि पापा दिखाई नहीं दे रहे हैं। नौकर ने देखा कि मुख्य गेट अंदर से बंदर है। उनके बाहर होने की संभावना भी खत्म हो गई थी। इसके बाद नौकर ने ग्राउंड फ्लोर पर कमरों को चेक किया लेकिन वह किसी भी कमरे में मौजूद नहीं थे। तब उसने देखा कि स्टोर रूम का दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकर के शोर मचाने पर बेटा, बेटे और पत्नी नीचे आ गए। तब धक्का मारकर स्टोर रूम का दरवाजा खोल कर देखा। फर्श पर डीपी यादव का शव पड़ा था जबकि पास में ही पिस्टल पड़ी थी। डीपी यादव की सांसें थम चुकी थीं।

घटना की जानकारी मिलने पर आस पड़ोस के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। एसएसपी हेमराज मीना, एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार और सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना किया और परिवार से पूछताछ की।


 

फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए हैं। पुलिस ने पिस्टल कब्जे में ले ली गई है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि परिवार से पूछताछ में पता चला है कि डीपी यादव पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। पुलिस टीमें हर एंगल पर जांच पड़ताल कर रही है।
 

 

चुनाव से पहले जिलाध्यक्ष पद से हटाया था

मुरादाबाद से सांसद डॉ. एसटी हसन का टिकट कटने के बाद सपा में चल रही खींचतान के बीच मतदान से कुछ दिन पहले जिलाध्यक्ष डीपी यादव को पद से हटा दिया गया था। उनकी जगह पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। उस समय सपा प्रत्याशी से दूरी बनाना डीपी यादव को पद से हटाने की वजह बताई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed