{"_id":"62039728435e1f390952d7ff","slug":"up-election-2022-rakesh-tikait-punished-anti-farmer-bjp-in-elections-we-want-a-strong-bjp-to-sit-in-the-opposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश टिकैट बोले: चुनाव में किसान विरोधी भाजपा को सजा दें, हम चाहते हैं विपक्ष में मजबूत बीजेपी बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश टिकैट बोले: चुनाव में किसान विरोधी भाजपा को सजा दें, हम चाहते हैं विपक्ष में मजबूत बीजेपी बैठे
Wed, 09 Feb 2022 03:57 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 09 Feb 2022 03:57 PM IST
सार
राकेश टिकैत ने आगे कहा, भाजपा अपने वादों से मुकर गई है। किसान आंदोलन में सरकार ने जिन वादों पर काम करने के लिए भरोसा दिलाया था, अब वह उन्हें भूल चुकी है। चुनाव में भाजपा को वही वादे याद दिलाने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि देश भर के 57 किसान संगठन एक साथ हैं।
विज्ञापन
rakesh tikait
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संयुक्त किसान मोर्चा का नेतृत्व कर रहे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने बुधवार दोपहर मुरादाबाद पहुंचकर कहा कि इस बार के चुनाव में किसान विरोधी भाजपा को सजा दें। भाजपा को सरकार में आने से रोका जाए। तब ही किसान की ताकत का एहसास भाजपा समेत अन्य दलों को होगा, लेकिन उन्होंने ये साफ नहीं कहा कि अगर भाजपा को वोट नहीं दिया जाए तो विकल्प क्या है।
राकेश टिकैत ने आगे कहा, भाजपा अपने वादों से मुकर गई है। किसान आंदोलन में सरकार ने जिन वादों पर काम करने के लिए भरोसा दिलाया था, अब वह उन्हें भूल चुकी है। चुनाव में भाजपा को वही वादे याद दिलाने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि देश भर के 57 किसान संगठन एक साथ हैं।
पूरे उत्तर प्रदेश में घूम-घूमकर भाजपा को वोट न करने की लोगों से अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि भाजपा मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएं। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से चुनाव जीत कर आएं और विपक्ष में बैठें। इस दौरान हन्नान मोल्लाह, योगेंद्र यादव, जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत संयुक्त किसान मोर्चा के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन
सीएम के मुंह से गर्मी चर्बी की भाषा अच्छी नहीं
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैट ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंस कसा। कहा कि सीएम के मुंह से गर्मी चर्बी की भाषा अच्छी नहीं लगती है। उन्हें ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए।