{"_id":"5e4644e18ebc3ee5c47e0339","slug":"up-amroha-brutal-murder-news-mother-alongwith-son-and-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मां समेत दो बच्चों की मौत से दहल उठा गांव, चारपाई पर मासूम बहन-भाई के शवों को देख रो पड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मां समेत दो बच्चों की मौत से दहल उठा गांव, चारपाई पर मासूम बहन-भाई के शवों को देख रो पड़े लोग
Fri, 14 Feb 2020 12:32 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता और उसके दो मासूम बच्चों की मौत से गुरुवार को अमरोहा का सैंतली गांव दहल उठा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सैंतली गांव के एक घर में गुरुवार को विवाहिता साइमा, बेटी नजमुल हुदा और बेटे हैदर अली की संदिग्ध हालात में मृत पड़े मिले। साइमा सैंतली में पति आसिफ और दोनों बच्चों के साथ रहती थी।
विज्ञापन
गुरुवार को चारपाई पर पड़े मासूम बहन-भाई के शवों को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। पूरा घर चीख चीत्कार से गूंज उठा और गांव में हर तरफ मातम छा गया। शाम तक घर और बाहर लोगों की भीड़ जुटी रही। साइमा के पति आसिफ का रो-रोकर बुरा हाल था। वह चीख-चीखकर यहीं बयां कर रहा था कि उसका घर उजड़ गया।
विज्ञापन
घर और बाहर ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। घर से सौ मीटर दूर तक पुरुष और महिलाओं का जमावड़ा लगा रहा। हर किसी की आंखें नम थी। साइमा और मासूम बच्चों की एक झलक पाने को महिलाएं लालायित थीं। पुलिस साइमा के शव के पास जांच कर रही थी।
विज्ञापन
परिजन और रिश्तेदारों की भीड़ चारपाई पर पड़े मासूम भाई-बहन के शव को देख दहाड़ें मारकर रो रही थी। पिता आसिफ, चाचा आबिद और बुआ समेत तमाम रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था। चारपाई पर दोनों भाई-बहन के शव ऐसे दिख रहे थे, जैसे दोनों सो रहे हों। घटना के बाद गांव के गली-मोहल्लों में सन्नाटा पसरा रहा।