फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Akhilesh Yadav 14.. Mayawati will hold public meeting on April 15, all parties eyeing Moradabad seat

UP: अखिलेश यादव की 14.. मायावती 15 अप्रैल को करेंगी जनसभा, मुरादाबाद लोकसभा सीट पर सभी दलों की नजर

Sat, 13 Apr 2024 03:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 03:46 PM IST
सार

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के लिए सभी दलों के नेता पहुंचने लगे हैं। इसी कड़ी में 14 अप्रैल को सपा नेता अखिलेश यादव जनसभा करेंगे। बसपा प्रमुख मायावती 15 अप्रैल को चुनावी जनसभा करेंगी। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में गृहमंत्री अमित शाह ने लोगों को संबोधित किया था। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav 14.. Mayawati will hold public meeting on April 15, all parties eyeing Moradabad seat
सपा नेता अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सभा 14 अप्रैल को जीआईसी मुगलपुरा में होगी। वहीं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की सभा 15 अप्रैल को रामलीला मैदान लाइनपार में जनसभा को संबोधित करेंगी। दोनों नेताओं की जनसभा के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति दे दी है। 

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा के लिए पार्टी की तरफ से जामा मस्जिद पार्क का स्थान प्रस्तावित था, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव और सीओ ने मौके का मुआयना करने के बाद 14 अप्रैल को जीआईसी मुगलपुरा में जनसभा की अनुमति दी।
विज्ञापन


अखिलेश यादव शनिवार दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर आएंगे। सभा को संबोधित करने के बाद डेढ़ बजे चले जाएंगे। शुक्रवार को प्रशासन ने सपा नेताओं के साथ सभास्थल का निरीक्षण भी किया है। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने बताया कि जनसभा की तैयारी के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गठबंधन के दल भी जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की रैली रामलीला मैदान में 15 अप्रैल को प्रस्तावित की थी। इस बारे में बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील आजाद ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष आवेदन किया था। उन्होंने जनसभा और हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति प्रदान कर दी है।


बसपा जिलाध्यक्ष ने बैठक कर पार्टी के पदाधिकारियों को विधानसभावार जिम्मेदारी सौंप दी है। शहर विधानसभा अध्यक्ष निर्मल सिंह सागर, चंद्रपाल सैनी, सुरेंद्र फौजी, सुरेश चंद्र दिवाकर, ठाकुरद्वारा विधानसभा में उमेश कुमार गौतम, देहात विधानसभा में राजकुमार गुलाब, कांठ के लिए डॉ. शीशपाल सहित अन्य लोग तैयारी में जुट गए हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed