फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: 71 people fell ill after eating items made from buckwheat flour, were taken to hospital

UP: कुट्टू के आटे से बनी सामग्री खाने से 71 लोग बीमार, पहुंचाए गए अस्पताल, अफसर मौके पर पहुंचे

Sat, 09 Mar 2024 02:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, डिलारी/ मंडी धनौरा
अमर उजाला नेटवर्क, डिलारी/ मंडी धनौरा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 09 Mar 2024 02:00 PM IST
सार

कुट्टू के आटे की बनी सामग्री खाने के बाद 71 लोगों की तबीयत खराब हो गए। इनमें से अधिकांश का घर में इलाज चल रहा है। अमरोहा और मुरादाबाद में हुई घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से मामले की जानकारी ली। 

विज्ञापन
UP: 71 people fell ill after eating items made from buckwheat flour, were taken to hospital
बीमार होने के बाद अस्पताल पहुंचाए गए लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद और अमरोहा जिले में कुट्टू के आटे से बनी सामग्री खाने के बाद 71 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी और घबराहट होने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। डिलारी में महाशिवरात्रि के व्रत में कुट्टू के आटे की बनी पकौड़ी खाने से प्रधान बलराम सिंह और उनकी पत्नी सहित 21 लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन


चार का सीएचसी में इलाज चल रहा है, जबकि अन्य को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के त्योहार पर लोगों ने भोले बाबा के लिए व्रत रखा था। ग्राम प्रधान बलराम सिंह के घर में कुट्टू के आटे की पकौड़ी बनी थी।
विज्ञापन


कुट्टू की पकौड़ी खाने से प्रधान बलराम सिंह, उनकी पत्नी अनीता देवी, बड़े भाई आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डिलारी के संयोजक आचार्य नरेंद्र पाल सिंह और भतीजे संजय कुमार की तबीयत बिगड़ गई। जिसे पर परिजन उन्हें पास ही डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने चारों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने प्रधान सहित चारों को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया कि उन्होंने गांव की ही एक दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा था। उधर, कुट्टू का आटा से बने व्यंजन खाने से गांव के ही श्री साईं पब्लिक स्कूल के प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता, उनके बेटे और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज डिलारी के प्रबंधक सचिन कुमार गुप्ता और पोती आस्था गुप्ता बीमार की तबीयत खराब हो गई।

तीनों को भी मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, गांव के राजू, उसकी पत्नी नीतू, बेटा हर्ष और राजू की मां राजेश्वरी भी कुट्टू के आटे के बने व्यंजन खाने से बीमार हो गए। चारों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं कुट्टू का आटा खाने से डिलारी निवासी नेमवती देवी, चंद्रशेखर की बेटी चारू व उसके भाई पारस और विमला देवी की तबीयत बिगड़ गई। चारों को मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंडी धनौरा में 50 बीमार, 

मंडी धनौरा में भी कुट्टू के आटे की पकौड़ी का सेवन करने से 50 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। इससे लोगों के शरीर में कंपन के बाद उल्टी और पेट में दर्द शुरू हो गया। बीमार होने वालों में पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेश सैनी उनकी पत्नी व परिवार के दो अन्य सदस्य, पालिका सदस्य देशराज सैनी व उनका पूरा परिवार, नवनीत कौशिक का पूरा परिवार और अन्य लोग शामिल हैं।  फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने पर कई लोग रात को ही निजी अस्पताल में भर्ती हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed