फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Unemployment remained in transe

बेरोजगारी में किन्नर बनकर देने लगे बधाइयां 

Thu, 26 May 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 26 May 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
Unemployment remained in transe
लेकिन बुधवार को ये दोनों असल किन्नरों के हाथ चढ़ गए और इनका भेद खुल गया।
 बेरोजगारी में रोजी रोटी कमाने के लिए दो युवकों ने किन्नरों का वेश बनाया और घर - घर बधाइयां देकर जिंदगी की गुजर बसर करने लगे। लेकिन बुधवार को ये दोनों असल किन्नरों के हाथ चढ़ गए और इनका भेद खुल गया। किन्नरों ने भरी पंचायत में दोनों युवकों से माफी मंगवाई और फिर इस शर्त के साथ छोड़ा कि आगे से कभी किन्नर बनकर उगाही नहीं करेंगे।
विज्ञापन


असमोली थाना क्षेत्र के ओबरी गांव निवासी साहिब उर्फ रेश्मा और मेरठ के नलकूप कालोनी निवासी फरमान बुधवार को किन्नर का वेश धारण करके मुबारकपुर बंद, शाहबाजपुर कलां मढ़न आदि गांवों में जिन परिवारों के घरों पर नवजात बच्चे हुये है वहां पर धन की उगाही कर रहे थे। दोनों युवक घर में घुसकर महिलाओं के बीच में नाच गा रहे थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों को दोनों युवकों पर शक हो गया और ग्रामीणों ने पाकबड़ा स्थित किन्नरों के डेरों पर सूचना देकर किन्नरों को बुला लिया। दोनों युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और किन्नरों को सौंप दिया। किन्नर दोनों युवकों को लेकर अपने डेरे पर आ गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर किन्नर समाज भी भारी संख्या में इक्कठा हो गया और मामले को लेकर पंचायत शुरू हो गई। पुलिस भी पंचायत में आ गई। किन्नरों बने दोनों युवकों ने भरी पंचायत में सभी किन्नरों से माफी मांगी और दोबारा से किन्नर नही बनने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed