{"_id":"612d3ce18ebc3e7a0c0182de","slug":"uncle-nephew-injured-by-chinese-manja-city-news-mbd400974147","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मांझे से चाचा-भतीजे जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मांझे से चाचा-भतीजे जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में लोकोशेड पुल पर चीनी मांझे से बाइक सवार चाचा-भतीजे जख्मी हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पाकबड़ा के भाड़ली गांव निवासी जाफर अली राज मिस्त्री हैं, जबकि उनका भतीजा अरमान मजदूरी करता है। रविवार शाम दोनों गलशहीद क्षेत्र में काम करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। जफर बाइक चला रहे थे, जबकि भतीजा पीछे बैठा था। अभी इनकी बाइक लोकोशेड पुल पर पहुंची थी। इसी दौरान चीनी मांझा जाफर अली से उलझ गया। जफर ने बाएं हाथ से मांझे को पकड़कर हटाने का प्रयास किया।
इससे उनकी हाथ की अंगुलियां कट गईं। इसके बाद मॉझा पीछे बैठे अरमान से उलझ गया। उसकी भी नाक और माथा कट गया। इस दौरान बाइक गिर गई। दूसरे वाहनों की चपेट में आने चाचा भतीजे बाल बाल बच गए। राहगीरों ने दोनों को सड़क से उतार कर साइड में किया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और दोनों को साईं अस्पताल में भर्ती कराया।