फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two person get massage of corona positive without giving sample of test in moradabad

अजब कारनामा: बिना सैंपल दिए राशन डीलर और रिटायर्ड शिक्षक को मिली संक्रमित होने की रिपोर्ट

Tue, 06 Apr 2021 02:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 06 Apr 2021 02:26 AM IST
सार

- डिलारी सीएचसी पर दो अप्रैल को गए थे कोरोना से बचाव का टीका लगवाने
- राशन डीलर, सेवानिवृत्त शिक्षक का दावा, कोरोना टेस्ट के लिए नहीं दिया था सैंपल

विज्ञापन
two person get massage of corona positive without giving sample of test in moradabad
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर में बढ़ते संक्रमण के बीच स्वास्थ्य विभाग का अजब कारनामा सामना आया है। बिना सैंपल दिए ही राशन डीलर और रिटायर्ड शिक्षक को कोरोना संक्रमित बना दिया गया। दोनों का दावा है कि दो अप्रैल को डिलारी सीएचसी में कोरोना से बचाव का टीका लगवाया था। कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल नहीं कराया था। वहीं एसीएमओ का कहना है कि मामला संज्ञान में है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


डिलारी थानाक्षेत्र के गांव महमूदपुर लाल निवासी नसीम अहमद गांव के राशन डीलर हैं। वह दो अप्रैल को गांव के ही सेवानिवृत्त शिक्षक खेमपाल सिंह तथा अन्य लोगों के साथ डिलारी सीएचसी पहुंचे थे। जहां कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। इसके बाद कार्ड लेकर गांव लौट आए। सोमवार शाम नसीम अहमद और खेमपाल के मोबाइल पर डिलारी सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी ने कॉल करके दोनों को कोरोना संक्रमित होना बताया। कोरोना संक्रमित की सूचना पर दोनों सकते में आ गए। 
विज्ञापन


नसीम अहमद और खेमपाल सिंह का कहना है कि उन्होंने कोरोना टेस्ट के लिए जब सैंपल नहीं दिया तो वह पॉजिटिव कैसे आ गए। सोमवार को आई रिपोर्ट में दोनों के बाकायदा नाम, मोबाइल नंबर भी दर्शा दिए गए। यहीं नहीं सैंपल की तारीख तीन अप्रैल दर्शा दी गई। राशन डीलर और सेवानिवृत्त शिक्षक के सैंपल देने से इनकार के बाद  स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-  मामला संज्ञान में है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। प्रधानी के चुनाव को लेकर किसी ने गलत नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करा दिया होगा। सीएचसी डिलारी के एलटी का दावा है कि उसने सैंपल लिया था। इस संबंध में डिलारी चिकित्सा प्रभारी से भी बात की गई है। - डा. डीके प्रेमी, एसीएमओ

- दो अप्रैल को सरकारी अस्पताल डिलारी गया था। स्वास्थ्य कर्मी ने आधार नंबर और मोबाइल नंबर लिया था। जिसे वेरीफाई करने के बाद कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। मैंने कोरोना टेस्ट के लिए कोई सैंपल नहीं दिया था, लेकिन सोमवार को कोरोना पॉजिटिव बता दिया गया। - नसीम अहमद, राशन डीलर


- कोरोना की जांच के लिए सैंपल नहीं दिया था। दो अप्रैल को डिलारी सीएचसी जरूर गया था, लेकिन टीकाकरण कराने। सुबह दस बजकर चालीस मिनट पर मुझे कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया था। सोमवार शाम अस्पताल से फोन आया कि मैं कोरोना संक्रमित हूं। - खेमपाल सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed