फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two arrested for extorting money from truck driver in broad daylight on highway

Moradabad News: हाईवे पर दिनदहाड़े ट्रक चालक से रंगदारी वसूलने में दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for extorting money from truck driver in broad daylight on highway
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में हाईवे पर दिनदहाड़े ट्रक चालक से रंगदारी वसूलने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार शाम पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

राजस्थान के अलवर जिले के अरसोरा थाना क्षेत्र के हमीरपुर निवासी ट्रक चालक बुद्धराम उर्फ गिरीराज ने 28 अप्रैल को कटघर थाने में केस दर्ज कराया था। उसने बताया था कि वह अपने भाई रविंद्र के साथ राजस्थान से ट्रक लेकर काशीपुर जा रहा था। 28 अप्रैल को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ट्रक कटघर क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रामगंगा पुल के पास पहुंचा तभी दो कारों में सवार होकर बदमाश आ गए और ट्रक को ओवरटेक कर रुकवा लिया था।
विज्ञापन

एक कार से इरफान, मुबारक और सोनू उतरे जबकि दूसरी कार में अन्य लोग सवार थे। आरोपियों ने धमकाते हुए 50 हजार रुपये की मांग की। रकम न देने पर गाड़ी छीनने की धमकी देने लगे। चालक ने गाड़ी मालिक राजवीर गुर्जर को कॉल कर पूरी घटना बताई। इसके बाद आरोपी बदमाश चालक की जेब से 49 हजार रुपये निकाल कर ले गए थे। कटघर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि इस मामले में मझोला के लाइनपार के केजीके कॉलेज के पास रहने वाले सोनू और कटघर डबल फाटक दस सराय निवासी आशीष जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस मामले में शामिल रहे अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed