फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Twenty-four hours later, a case of assault and robbery was filed with the youth of Delhi

मुरादाबाद: निर्यातक से मारपीट के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, वाहन हटाने को लेकर हुआ था विवाद

Fri, 05 Feb 2021 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Twenty-four hours later, a case of assault and robbery was filed with the youth of Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के चक्कर की मिलक में बुधवार रात सड़क से वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जिसमें मारपीट, लूटपाट और कार में कार में तोड़फोड़ करने की धाराएं हैं।
विज्ञापन


दिल्ली के महावीर एन्क्लेव पालम रोड निवासी रितेश ने सिविल लाइंस थाने में पिकअप वाहन चालक और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। जिसमें रितेश ने बताया कि वह अपने साथी, दिपांशु, जितेंद्र और विक्की के साथ राम नगर घूमने गए थे। बुधवार रात चारों दोस्त कार से दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान वह अपने रिश्तेदार अंकित सैनी निवासी फत्तेहपुर विश्नोई और चंद्रकेस सैनी से मिलने के लिए मुरादाबाद में रुक गए थे। गूगल लोेकेशन के जरिये युवक अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे, लेकिन वे भटक कर चक्कर की मिलक पहुंच गए थे।
विज्ञापन


यहां रास्ते में एक पिकअप वाहन खड़ा हुआ था। रितेश, विक्की और उनके दोस्तों ने पिकअप वाहन चालक से कहा कि वह अपना वाहन सड़क से हटा लें। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। आरोप है कि चालक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया था। उन्होंने कार में तोड़फोड़ की और युवकों के साथ मारपीट करने के बाद मोबाइल छीन लिए थे। थाना प्रभारी दर्वेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप, दरोगा ने तहरीर बदलने का बनाया दबाव
मुरादाबाद। कार में तोड़फोड़ और दिल्ली के युवकों से मोबाइल लूट की यह घटना बुधवार रात हुई थी, लेकिन केस चौबीस घंटे बाद दर्ज किया गया है। पीड़ित रितेश ने बताया कि उन्होंने बुधवार रात ही थाने में तहरीर दे दी थी, लेकिन सिविल लाइंस थाने के एक दरोगा ने उन पर लगातार दबाव बना रहे थे कि वह तहरीर से मोबाइल लूट का जिक्र हटा दें। अगर लूट का जिक्र करेंगे तो केस दर्ज नहीं होगा। लेकिन पीड़ित ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने डीएसपी दर्वेश कुमार ने मुलाकात की और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद ही पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर लूट की धाराओं में केस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed