{"_id":"622a5d70f3df3f5edf77d9f0","slug":"twelve-tours-in-five-years-again-yogi-could-not-distinguish-akhilesh-s-fort-city-news-mbd421220259","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल में बारह दौरे फिर योगी नहीं भेज पाए अखिलेश का किला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल में बारह दौरे फिर योगी नहीं भेज पाए अखिलेश का किला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा के गढ़ में सेंधमारी नहीं कर पाए। अपने पांच साल के कार्यकाल में जिले का बारह बार दौरा किया, लेकिन वह अखिलेश यादव का ‘किला’ नहीं भेद पाए। यही नहीं पार्टी जिले में वर्ष 2017 का प्रदर्शन भी नहीं दोहरा पाई। हालांकि योजनाओं के शिलान्यास, लोकार्पण, रैलियों और कार्यक्रमों के जरिए सपा का ‘किला’ ध्वस्त कर कमल खिलाने की पुरजोर कोशिश की।
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 312 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा प्रदेश की सत्ता में काबिज हुई थी। समाजवादी पार्टी सिर्फ 47 सीटों पर सिमट गई थी। इन 47 सीटों में अकेले 12 बारह सीटें मुरादाबाद मंडल में मिली थी। इसमें भी चार सीटें मुरादाबाद की शामिल थी। वहीं वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को मंडल में बुरी हार का सामना करना पड़ा। मंडल में पार्टी एक भी लोकसभा सीट नहीं जीत पाई। लोकसभा चुनाव की हार और विधानसभा चुनाव में मिली चुनौती के बाद योगी आदित्यनाथ के निशाने पर सपा का गढ़ मुरादाबाद रहा। वह जिले का दौरा कर अखिलेश के इस किले को ध्वस्त करने में लगे रहे।
यही वजह है कि सीएम योगी ने पांच साल में जिले का बारह बार से अधिक दौरे कर डाले। कभी प्रधानमंत्री आवास की चाबी देने आए तो कभी सामूहिक विवाह में कन्याओं को आशीर्वाद देने पहुंचे। यहीं नहीं दो बार पार पासिंग परेड में भी शामिल हुए। मकसद एक ही रहा सपा के गढ़ में कमल खिलाना था। लेकिन बृहस्पतिवार को आया चुनाव परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। पार्टी का प्रदर्शन पहले से भी खराब रहा। सीटें बढ़ने की बजाए घट गई। पिछले चुनाव में भाजपा ने दो सीटें जीती थीं, मगर इस बार सिर्फ एक सीट ही जीत पाई।
विज्ञापन
एक नजर वर्ष 2017 और 2022 के चुनाव परिणाम पर
विधानसभा वर्ष 2017 वर्ष 2022
मुरादाबाद नगर भाजपा भाजपा
मुरादाबाद देहात सपा सपा
कांठ भाजपा सपा
कुंदरकी सपा सपा
बिलारी सपा सपा
ठाकुरद्वारा सपा सपा
पांच वर्षों में जिले में कब-कब हुआ योगी का दौरा
- 21 मई 2017 : कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए
- 26 नवंबर 2017 : निकाय चुनाव में प्रचार के लिए
- 08-09 जुलाई 2018 : दो दिवसीय दौरा
- 30 जून 2019 : कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए
- 05 अप्रैल 2019 : टीएमयू में आयोजित कार्यक्रम में
- 24 नवंबर 2019 : अकादमी के पासिंग परेड में शामिल हुए
- 12 दिसंबर 2020 : भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक
- 15 फरवरी 2021: सामूहिक विवाह समारोह
- 08 मई 2021 को कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण
- 01 नवंबर 2021 को पासिंग परेड और 13008 लोगों को मकान की सौगात देने आए
- 21 सितंबर 2021 को ठाकुरद्वारा के रतुपुरा सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम
- 08 फरवरी 2022 को ठाकुरद्वारा में चुनाव प्रचार करने आए