फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Troubled by the broken culvert, citizens protested against the municipality.

Moradabad News: टूटी पुलिया से परेशान नागरिकों ने किया नगरपलिका के खिलाफ प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the broken culvert, citizens protested against the municipality.
ठाकुरद्वारा। नगर के मोहल्ला वार्ड 12 इमली बाली जारत मोहल्ले में टूटी पुलिया से परेशान नागरिकों ने शुक्रवार को देर रात नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया ।उन्होंने कहा कि नगर पालिका की लापरवाही से वे 25 दिन से परेशान हैं । नगर पालिका ने पानी की निकासी के लिए पुलिया खुलवाई थी। जिसे अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। पुलिया और नालियों का गंदा पानी इधर उधर फैल रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है ।भाजपा के नगर मंडल मंत्री धर्मेंद्र कुमार पाल पाल ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में करीब एक सप्ताह पहले एसडीएम से भी लिखित शिकायत की थी लेकिन अभी तक नगर पालिका ने तोड़ी पुलिया की मरम्मत नहीं कराई है। नगर पालिका की टूटी पुलिया की मरम्मत न होने से लोगों को वहां से गुजरने में परेशानी हो रही है। नागरिकों ने प्रदर्शन कर नगर पालिका खिलाफ नारेबाजी की और समस्या का शीघ्र समाधान करने पर जोर दिया। प्रदर्शन में प्रदीप पाल, फैजान सैफी, आरिफ एडवोकेट, इरशाद, जीशान, शोएब, मुजीब सैफी आदि शामिल रहे। फोटो 1,2 ठाकुरद्वारा के मोहल्ला वार्ड 12 इमली वाली जारत में टूटी पुल पुलिया और प्रदर्शन करते मोहल्ले के नागरिक
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed