{"_id":"69b081b52e05828bc0093a11","slug":"troubled-by-in-laws-young-man-climbed-on-water-tank-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-851422-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ससुरालियों से परेशान युवक पानी की टंकी पर चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ससुरालियों से परेशान युवक पानी की टंकी पर चढ़ा
विज्ञापन
मुरादाबाद। कुंदनपुर पार्क स्थित पानी टंकी पर मंगलवार की दोपहर एक युवक चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर युवक को नीचे उतार दिया। युवक का कहना था कि उसे ससुराल के लोगों ने तंग कर रखा है।
ढक्का निवासी फैजान (24) ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह दो साल पहले महक से हुआ था। इस बीच आए दिन ससुराल के लोग उसे परेशान करते हैं। इस मामले में उसने पुलिस से भी शिकायत की है। ससुरालियों से परेशान होकर वह जान देने के लिए मंगलवार की दोपहर कुंदनपुर पानी की टंकी पर चढ़ गया था। घटना की जानकारी मिलने पर उसकी पत्नी भी मौके पहुंची थी। इस बारे में थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि युवक ससुराल से तंग था। युवक के मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया गया। युवक को समझा बुझाकर पुलिस ने घर भेज दिया गया।