फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Triple talaq given to woman for protesting obscene act with six-year-old daughter

छह वर्षीय बेटी के साथ की अश्लील हरकत विरोध करने पर महिला को दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Triple talaq given to woman for protesting obscene act with six-year-old daughter
छह वर्षीय मासूम बेटी के साथ दूसरे पिता ने अश्लील हरकत की, जिसका विरोध करने पर पत्नी को आरोपी पति ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 18 अप्रैल को तहरीर देकर नगर निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उसके पहले पति की सऊदी अरब में मौत हो गई थी। पहले पति से उसकी छह वर्षीय बेटी है। महिला ने पांच माह पूर्व उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के खिलाखेड़ा निवासी व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली थी। आरोप है कि दूसरे पति ने उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें कीं। महिला के विरोध करने पर आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट की और बाद में तीन तलाक देकर फरार हो गया। पुलिस ने रविवार को मामले की जांच पड़ताल के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed