{"_id":"61688c49739bb11f9c331085","slug":"triple-talaq-given-to-first-wife-on-protest-against-second-marriage-city-news-mbd406188215","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: दूसरी शादी का विरोध करने पर पहली पत्नी को दिया तीन तलाक, एसएसपी ने दिए केस दर्ज करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: दूसरी शादी का विरोध करने पर पहली पत्नी को दिया तीन तलाक, एसएसपी ने दिए केस दर्ज करने के आदेश
Fri, 15 Oct 2021 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:30 AM IST
सार
पंचायत में तय हुआ कि पति दूसरी पत्नी को तलाक देगा। यह भी कहा कि इसके बदले दूसरी पत्नी को एक लाख 20 हजार देने होंगे। इसमें पीड़ित के मायके वालों से भी 60 हजार रुपये ले लिए थे।
विज्ञापन
पति ने पत्नी को पीटा और दिया तीन तलाक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने पति की दूसरी शादी का विरोध किया था। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पीड़ित ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि उसका निकाह छह साल पहले मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक हुआ था। निकाह के बाद महिला का पति अहमदाबाद में मजदूरी करने चला गया। आरोप है कि वहां आरोपी ने एक साल पहले दूसरी युवती से निकाह कर लिया। पीड़ित ने बताया कि उसने पति के दूसरे निकाह का विरोध किया।
विज्ञापन
दूसरे पत्नी को देने थे एक लाख 20 हजार
इसी बात को लेकर 20 सितंबर 2020 को पंचायत हुई। इसमें तय हुआ कि पति दूसरी पत्नी को तलाक देगा। यह भी कहा कि इसके बदले दूसरी पत्नी को एक लाख 20 हजार देने होंगे। इसमें पीड़ित के मायके वालों से भी 60 हजार रुपये ले लिए थे। इसके बाद भी पति ने दूसरी महिला को तलाक नहीं दिया। इसके बाद पीड़ित महिला अपने मायके आ गई थी।
विज्ञापन
एसएसपी ने केस दर्ज करने के दिए आदेश
आरोप है 2 अक्तूबर को पति, जेठ, सास समेत अन्य ससुराल वाले पीड़ित के मायके आ गए। यहां पति ने उसको तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर लिए। एसएसपी बबलू कुमार ने बिलारी थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।