फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   trains disturb

राज्यरानी और भुज एक्सप्रेस के इंजन से टकराई नीलगाय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
trains disturb
मुरादाबाद। मुरादाबाद। राज्यरानी एक्सप्रेस के इंजन से पशु टकराने के बाद ढाई घंटे तक परसाखेड़ा स्टेशन (बरेली) पर ही खड़ी रही। सर्दी में हादसा होने के बाद यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। कुछ ऐसा ही भुज एक्सप्रेस के साथ मिलक और नगरिया सादात स्टेशनों के बीच हुआ। जब इंजन के सामने नीलगाय आ गई।
विज्ञापन

मिलक और नगरिया सादात स्टेशनों के बीच भुज एक्सप्रेस के इंजन से नीलगाय टकरा गई। हादसे के बाद पीछे से आने वाली शहीद एक्सप्रेस को भी रोकना पड़ा। बरेली भुज एक्सप्रेस 14321 के इंजन से बुधवार सुबह छह बजे नीलगाय टकराने के बाद नियंत्रण कक्ष को जानकारी भेजी गई। शहीद एक्सप्रेस 14674 को भी दस मिनट के लिए रोका गया था। इसके अतिरिक्त बरेली के स्टेशन परसाखेड़ा पर राज्यरानी के इंजन से पशु टकराने के बाद 15909 अवध असम एक्सप्रेस को 30 मिनट, 14003 मालदा टाउन नई दिल्ली एक्सप्रेस को 25 मिनट और 12327 उपासना एक्सप्रेस को 20 मिनट के लिए खड़ा रखना पड़ा।
विज्ञापन

गेट पर ही अटकी रही उपासना और भुज एक्सप्रेस
मुरादाबाद। रामपुर सेक्शन पर गेट नंबर 403/सी पर गेट की हस्तांतरित नहीं होने से बरेली भुज एक्सप्रेस 14321, 12327 उपासना एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी को 20 से 30 मिनट के लिए रोकना पड़ा। लापरवाही की वजह से सुबह 7.22 बजे से 7.48 बजे के बीच ट्रैक पर दिक्कत बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैनल फेल होने से अटकी यात्री ट्रेनें
मुरादाबाद। आंवला से करेंगी स्टेशनों के बीच पैनल सिस्टम फेल होने के बाद 13050 अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस, 14556 बरेली एक्सप्रेस और 54354 बरेली अलीगढ़ पैसेंजर को 15-15 मिनट के लिए रोकना पड़ा था। यह घटनाक्रम बुधवार सुबह 10.30 बजे से 12.30 बजे के बीच हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed