फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   trafic will normal today at four o clock

आज शाम चार बजे हट जाएंगी पाबंदियां, सामान्य हो जाएगा यातायात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
trafic will normal today at four o clock
मुरादाबाद। आज शाम चार बजे रूट डायवर्जन की सभी पाबंदियां हट जाएंगी। इसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो जाएगा। शुक्रवार शाम चार बजे से रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई थी।
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार और शिवरात्रि के मद्देनजर शुक्रवार शाम चार बजे से जनपद में सात स्थानों पर रूट डायवर्जन किया गया था। ताकि ब्रजघाट और हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों को कोई दिक्कत न हो। मुरादाबाद से रोडवेज की बसें और भारी वाहनों बिलारी, सिरसी, संभल, गवां, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर, हापुड़ होते हुए दिल्ली चलाए गए। इसी मार्ग से वाहन वापस आ रहे थे। कांठ रोड, रामपुर रोड, काशीपुर रोड पर भी रूट डायवर्जन किया गया था। एसपी यातायात अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम चार बजे के बाद रूट डायवर्जन की सभी पाबंदियां हट जाएंगी। इसके बाद सभी मार्गों पर यातायात सामान्य हो जाएगा। सावन के तीसरे सोमवार को लेकर शुक्रवार से रूट डायवर्जन फिर से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed