फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Traders troubled by dust blowing throughout the day

Moradabad News: बुध बाजार में दिन भर उड़ती धूल से व्यापारी परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Traders troubled by dust blowing throughout the day
मुरादाबाद। बुध बाजार में सड़क का निर्माण तेज होने के कारण जाम से कुछ निजात जरूर मिली है, लेकिन उड़ती धूल से अभी भी व्यापारियों को राहत नहीं मिल सकी है। इससे उनमें रोष है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर की करीब 12 किमी सड़क को स्मार्ट बनाने का काम चल रहा है। करीब एक साल पहले शुरू किए गए काम को लेकर बुध बाजार में की गई तोड़फोड़ के साथ स्मार्ट सिटी द्वारा व्यवस्थित ढंग से काम नहीं किए जाने से व्यापारी परेशान हैं। व्यापारियों का कहना है कि वह कई बार अधिकारियों को ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग भी कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी अव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा काम जारी है। व्यापारी नेता नरेंद्र सिक्का ने बताया कि बुध बाजार में कई दुकानदारों की दुकानों के सामने अभी भी मलबा पड़ा है। जिससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

व्यापारी किशन आहूजा ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का काम कुछ तेज होने तथा आवागमन दोनों साइड से शुरू कर देने के कारण बुधबाजार में लगने वाले जाम से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन उड़ती धूल से उन्हें निजात नहीं मिली सकी है। उनका कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के लिए बनाई गई ताजी आरसीसी सड़क की तराई के लिए पीली मिट्टी से बनाई गई क्यारी की मिट्टी कई-कई दिन तक नहीं हटाई जा रही है। जिसके सूखने के बाद पूरे दिन धूल उड़ती रहती है। व्यापारियों का कहना है कि इससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है। व्यापारियों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी स्मार्ट सिटी के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। इससे उनमें रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article